Bihar : लालू से CBI की पूछताछ पर बोलीं रोहिणी- पापा को परेशान कर रहे, RJD नेता बोले- जानलेवा प्रयास बंद कराएं
Lalu Prasad Yadav News : “पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी।”- है तो यह राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या की ट्वीट, लेकिन ऐसी गूंज पूरे बिहार से सुनाई दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
“पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी।”- हैं तो यह राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या की ट्वीट के पहले दो वाक्य, लेकिन ऐसी गूंज पूरे बिहार से सुनाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से सोमवार को CBI की पूछताछ पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं थी, जैसी किडनी ट्रांसप्लांट करा सिंगापुर से लौटने के बाद दिल्ली में मीसा भारती आवास पर जांच टीम के पहुंचने से हो रही है। राजद नेताओं का साफ कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी हालत पता है तो इस समय इस तरह तनाव देना जानलेवा प्रयास है।
आज तो रोहिणी आचार्या ने दे दी धमकी
पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट कर उनकी जिंदगी बचाने वाली रोहिणी आचार्या के फॉलोअर लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रोहिणी के सोशल मीडिया अपडेट्स पर सभी की नजर रहती है। मंगलवार को सुबह जब सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा आवास पर लालू प्रसाद से पूछताछ के लिए पहुंची तो रोहिणी ने लिखा- “पापा को तंग कर रहे हैं, यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं। अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें जरा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।”
लालू के करीबी नेता ने कहा- PM दखल दें
लालू के सिंगापुर से लौटने के पहले उनसे मिलकर आए MLC विनोद जायसवाल ने कहा- "लालू जी को डॉक्टरों ने किसी भी प्रकार के तनाव से परहेज के लिए कहा था। ऐसे में सीबीआई के द्वारा लालू जी से इस समय पूछताछ करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लालू जी का हाल समाचार लिया था। हर कोई इस बात से अवगत है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। किडनी ट्रांसप्लांटेशन करने वाली टीम के डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भीड़भाड़ और इंफेक्शन से तो दूर रखिए ही, किसी भी प्रकार का तनाव भी उनके लिए खतरा साबित हो सकता है।" विनोद जायसवाल ने यह भी कहा कि इन्हीं सब वजहों से राजद अध्यक्ष को दिल्ली से पटना नहीं लाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- "हर कोई जानता है कि लालू प्रसाद यादव की होली कितनी प्रसिद्ध है। उनका मन भी था कि होली में सबके साथ रहें, लेकिन डॉक्टरों के परामर्श और उनकी खराब तबीयत की वजह से उन्हें बिहार आने से मना कर दिया गया। यह सब जानने के बाद भी सीबीआई के द्वारा इस समय लालू जी से पूछताछ करना कहीं से भी शोभनीय नहीं है।"