फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Rohini Acharya asked a question to PM Modi: Attacked CM Nitish Kumar: National Anthem

Bihar : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने पीएम मोदी से राष्ट्रवाद पर किया सवाल, निशाने पर सीएम नीतीश कुमार

Fri, 21 Mar 2025 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

Bihar News: राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने पर भाजपाइयों का मौन ही राष्ट्रवाद पर उनके खोखले-झूठे दावों को उजागर करता है।

विज्ञापन
Bihar: Rohini Acharya asked a question to PM Modi: Attacked CM Nitish Kumar: National Anthem
रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रगान के अपमान के सवाल पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार का वीडियो शेयर करते हुए उनपर हमला बोला। इसके बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने विधान मंडल में विरोध प्रदर्शन किया। अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने राष्ट्रगान के अपमान के सवाल पर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। 

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने पर भाजपाइयों का मौन ही राष्ट्रवाद पर उनके खोखले-झूठे दावों को उजागर करता है। मैं पुनः दुहराती हूं कि भाजपा और उसके गठबंधन के साथियों के चाल-चरित्र, कथनी-करनी में दोहरापन है। इनके खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग हैं। सत्ता में बने रहने के लिए यह लोग राष्ट्रगान व राष्ट्र तो क्या? देश के मान-सम्मान, देश की अखंडता-संप्रभुता तक को दांव पर लगाने वाले लोग हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि छोटी-छोटी बात पर बिना विलंब किए ट्वीट करने वाले और खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रवादी होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि चाचा जी आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है। चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं है और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed