फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident Truck crushed bike rider returning after BA exam in Jamui three died on the spot

Bihar Road Accident: जमुई में BA की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर तीन की मौत

Thu, 02 Mar 2023 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 08:53 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। मृतक परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Truck crushed bike rider returning after BA exam in Jamui three died on the spot
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले में सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा धनराज सिंह कॉलेज के समीप गुरुवार शाम परीक्षा देकर लौट रहे एक बाइक पर सवार चार लोगों में दो महिला सहित एक चार महीने की बच्ची को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जमुई जिले के कैंडीह गांव निवासी नरेश तांती की दो पुत्री नेहा कुमारी और प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। जबकि चार महीने की बच्ची नेहा कुमारी की पुत्री बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नेहा कुमारी अपनी बहन प्रियंका कुमारी, चार महीने की बच्ची और उसके देवर व बांका जिला के गेरुआ गांव निवासी चंद्रिका तांती के पुत्र छोटे लाल तांती एक बाइक पर सवार होकर बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने शेखपुरा गए थे। लौटने के क्रम में सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा धनराज सिंह कॉलेज के समीप पहुंचते ही एक डीजे वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें बाइक पर सवार नेहा कुमारी, बहन प्रियंका और चार महीने के दूध मुंहे बच्ची सड़क पर गिर गए। तभी एक पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर बताया जा रहा है कि नरेश तांती की दोनों पुत्री की शादी पिछले साल एक ही दिन और एक ही मंडप पर हुई थी। वहीं, इस हृदय विदारक घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed