फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Road accident in Saharsa, the car overturned in the pit, all three people died

Bihar : सिविल जज की कार 20 फीट गड्ढे में पलटी, तीन लोगों की मौत; फलदान समारोह से गांव वापस लौट रहे थे

Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

Bihar : सोमवार सुबह सिविल जज की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सिविल जज प्रफुल सिंह और दो बच्चे घायल हो गए। इनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Road accident in Saharsa, the car overturned in the pit, all three people died
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना अंतर्गत भटोनि पंचायत के टेंगराहा मोर के पास की बतायी जा रही है। सोमवार सुबह सिविल जज की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सिविल जज प्रफुल सिंह और दो बच्चे घायल हो गए। इनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। 

विज्ञापन

Bihar: Road accident in Saharsa, the car overturned in the pit, all three people died
हादसे के बाद हॉस्पिटल में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
फलदान समारोह में शामिल होकर लौट रहे सभी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरडीहा गांव सभी लोग फलदान समारोह में शामिल होने क्रेटा कार से सहजादपुर गये थे। सोमवार सुबह को सभी लोग वापस अपने गांव सरडीला लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग जख्मी हो गया है। सभी जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती है। सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 65 वर्षीय रंजीत सिंह, 70 वर्षीय नारद सिंह, 55 वर्षीय सचिन सिंह हैं। वहीं जख्मी में सिविल जज प्रफुल कुमार सिंह सहित दो बच्चा शामिल हैं। प्रफुल सिंह पटना में सिविल जज के बाद पदस्थापित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Road accident in Saharsa, the car overturned in the pit, all three people died
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

परिजन बोले- तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
परिजन मदनजीत सिंह चौहान ने बताया कि फलदान में अपने गांव सरडीहा से सहजादपुर गये थे। सहजादपुर से फलदान करके आज सोमवार को सुबह अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में तीनों लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed