{"_id":"641c2f1362d30094f908346f","slug":"bihar-road-accident-in-begusarai-death-of-an-elderly-returning-with-flowers-a-speeding-vehicle-ran-over-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बेगूसराय में सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत; फूल लेकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बेगूसराय में सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत; फूल लेकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
Thu, 23 Mar 2023 04:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:20 PM IST
सार
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध पूजा के लिए फूल लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
शव को सदर अस्पताल ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध पूजा के लिए फूल लाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके अंतर्गत कल्याणपुर स्थित NH 31 की है।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पलुस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे
मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी स्वर्गीय फुचो साह के 70 वर्षीय पुत्र भोला साह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि भोला साह सत्तू का व्यवसाय करते थे और रोज की तरह गुरुवार की सुबह पूजा अर्चना के लिए फूल तोड़ने NH किनारे से पैदल चलकर गांव की ओर जा रहे थे। तभी तेज पीछे वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि भोला साह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन