फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD targets Deputy CM Samrat Chaudhary, Minister Vijay Chaudhary: Munger News: NDA, BJP

Bihar: राजद ने कहा- सरकारी अधिकारी, डिप्टी सीएम और मंत्री के वेटर बने, चाटुकारिता की सीमाएं लांघने के भी आरोप

Fri, 04 Apr 2025 07:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Apr 2025 07:47 PM IST
सार

राजद ने कहा कि जितना बिहार के अधिकारी सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं के सामने पापड़ बेलेंगे, चाटुकारिता करेंगे, उतना ही तो उन्हें बिहारवासियों का जीना मुश्किल करने की स्वच्छंदता मिलेगी, अफसरशाही बढ़ेगी।

विज्ञापन
Bihar: RJD targets Deputy CM Samrat Chaudhary, Minister Vijay Chaudhary: Munger News: NDA, BJP
राजद ने शेयर की यह तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वक्फ संशोबिल बिल को लेकर बिहार में सियासत जारी है। इधर, नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि मुंगेर के हवेली खड़गपुर में आयोजित बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के कार्यक्रम में अधिकारियों ने नियम और प्रोटोकॉल को ताक पर रखते हुए पद की गरिमा को तार तार कर देने वाली हरकत करते हुए चाटुकारिता की सारी सीमाएं लांघ दी। अनैतिक मंत्रियों को कुछ अनुचित भी नहीं लगा! राजद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के कार्यक्रम के दौरान कई उच्चस्तरीय अधिकारी वीवीआईपी को खाना परोसने में जुट गए। इस घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल और पद की गरिमा को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


वीवीआईपी के आवभगत में लगे हुए थे अधिकारी
बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय चौधरी हेलीकॉप्टर से विद्यालय के मैदान में पहुंचे और फिर उन्हें संत टोला स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक के लिए ले जाया गया। बैठक से पहले, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भोजन के लिए संस्थान के कमरों में पहुंचे, जहां उनके लिए थालियां परोसी गईं। वेटर भी तमाम वीवीआईपी के आवभगत में लगे हुए थे। राजद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि करीब छह विभाग के प्रभारी, प्रभारी नगर आयुक्त, खेल पदाधिकारी, डीएम के ओएसडी, डीसीएलआर हवेली खड़गपुर, डीपीआरओ पंचायती राज पदाधिकारी और आपदा पदाधिकारी के रूप में लंबे समय से पदस्थापित बीपीएस अधिकारी प्लेट में पापड़ लिए वीवीआईपी के रूम तक पहुंचाते दिखे। इसके अलावा हवेली खड़गपुर की बीडीओ, टेटिया बंबर प्रखंड की बीडीओ, हवेली खड़गपुर सीडीपीओ खाने से भरे ट्रे और सर्विंग बाउल लेकर वीवीआईपी तक पहुंचा रही थीं, थाली में कुछ कम ना पड़ जाए इसलिए बार-बार अंदर बाहर कर रहे थे!
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आभास ही नहीं रहा कि बड़े अधिकारी हैं या वेटर
राजद ने यह भी लिखा कि सभी अधिकारी वीवीआईपी के स्वागत में इतने मशगूल थे कि उन्हें इस बात आभास ही नहीं रहा कि बड़े अधिकारी हैं या वेटर। वहीं मौके पर जिले के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इन अधिकारियों को प्रोटोकॉल समझाने की ना तो कोशिश की और ना ही इन अधिकारियों ने अपनी पद गरिमा का ख्याल रहा! राजद ने आगे लिखा कि आश्चर्य नहीं होगा अगर बिहार के अधिकारी कुछ दिनों बाद चाटुकारिता पसंद करने वाली भाजपा नीतीश सरकार के नेताओं और मंत्रियों को हाउसकीपिंग और लॉन्ड्री सर्विस भी देने लग जाएं। यह अधिकारी भाजपाई और एनडीए वालों की चाटुकारिता करेंगे, तभी तो भाजपा नीतीश सरकार से हर भ्रष्ट आचरण पर "राष्ट्रवादी संरक्षण" प्राप्त होगा। 
यह भी पढ़ें: मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed