फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : rjd partyTejashwi Yadav targeted jdu party nitish kumar, Nishant Kumar welcomed in politics vaishali

Bihar : तेजस्वी यादव सीएम पर बरसे, कहा- उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं; निशांत कुमार का राजनीति में है स्वागत

Fri, 31 Jan 2025 10:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Jan 2025 10:35 PM IST
सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, लेकिन साथ ही निशांत कुमार के राजनीति में आने पर ख़ुशी भी जताई। उन्होंने कहा कि सीएम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए  निशांत कुमार राजनीति में आ सकते हैं, उनका स्वागत है। 

विज्ञापन
Bihar : rjd partyTejashwi Yadav targeted jdu party nitish kumar, Nishant Kumar welcomed in politics vaishali
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीत में निशांत आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। अब तो उनके पिता जी की सरकार है और सरकार रहते हुए यदि राजनीत में आ रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जनता दल यूनाईटेड पार्टी को शरद यादव जी ने बनाया था। लेकिन दूसरे माइंड सेट के लोग उसे हाइजैक करना चाहते हैं और दूसरी धारा के लोग पार्टी को हाइजैक करना चाहते हैं। यह तो अच्छा है कि निशांत जी पार्टी में आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाजीपुर पहुंचने पर यह बातें कही।

विज्ञापन


परिवारवाद पर दिया जवाब 
तेजस्वी यादव ने परिवारवाद पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब हम लोग राजनीत में आए तो मेरी सरकार भी नहीं थी। मैं जब राजनीति में आया तो पहले चुनावी क्षेत्र में तैयारी की थी, संघर्ष किया था। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यही 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार जी परिवारवाद की पार्टी को लेकर भाषण देते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल देखिये तो 80% परिवारवाद वाले हैं मंत्री बने हुए हैं।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने बताया क्या है आगामी लक्ष्य 
तेजस्वी यादव हांजीपुर में कार्यकर्ता दर्शन सह जन संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वह राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के नेताओं के साथ संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं से विशेष संवाद भी होगा, जिसमें माई बहन मान सम्मान योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर बात होगी। साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बुजुर्ग-दिव्यांग-विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने और युवाओं को रोजगार देने के वादों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। आगे उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य है कि आगामी चुनाव में मजबूत सरकार का गठन करना है, जिसके लिए वे कार्यकर्ताओं से सुझाव और विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed