फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD partys state president Jagdanand Singh resigned from the post

बिहार : राजद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पद से दिया इस्तीफा 

Sat, 10 Jul 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 03:09 AM IST
सार

  • लालू प्रसाद ने जगदानंद सिंह का इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के रवैया के कारण कुछ दिनों से नाराज चल रहे हैं। पिछले दिनों जब लालू की पार्टी राजद का स्थापना दिवस था उन दिनों भी तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर तंज कसा था।

विज्ञापन
Bihar: RJD partys state president Jagdanand Singh resigned from the post
बिहार राजद प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की सियासत में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कारण झटका लग सकता है। चर्चा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने स्वास्थ्य कारणों एवं तेज प्रताप यादव के रवैया से क्षुब्ध होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


हालांकि राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि जगदानंद सिंह के इस्तीफा की खबर अफवाह है। इस मामले में जब जगदानंद सिंह से पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि लालू ने जगदानंद सिंह का इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के रवैया के कारण कुछ दिनों से नाराज चल रहे हैं। पिछले दिनों जब लालू की पार्टी राजद का स्थापना दिवस था उन दिनों भी तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर तंज कसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद एक भी सीट नहीं जीत सकी। उस समय जगदानंद सिंह को पार्टी की कमान सौंपकर लालू यादव ने  यह संदेश दिया  कि राजद अगड़ी जाति के खिलाफ नहीं है। रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए थे। जगदानंद सिंह बक्सर से सांसद और रामगढ़ से विधायक रहे हैं।


वे लालू प्रसाद यादव की सरकार में जल संसाधन मंत्री भी थे। उन्?हें लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पार्टी के कई नेताओं ने विरोध भी किया था लेकिन लालू के सामने किसी की कुछ नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed