फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : RJD party protested all block headquarters on smart meter Jagdanand Singh targeted nitish kumar

Bihar : स्मार्ट मीटर पर मची रार, राजद ने पूरे बिहार में किया धरना प्रदर्शन; प्रदेश अध्यक्ष भी खूब बोले

Tue, 01 Oct 2024 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

Bihar : पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। बिजली बिल देने में असमर्थ गरीब और वंचित परिवार के घरों की बिजली काटी जा रही है और अब तो इस तरह के हालात बन गए हैं कि पूरे गांव की ही बिजली काटी जा रही है।

विज्ञापन
Bihar : RJD party protested all block headquarters on smart meter Jagdanand Singh targeted nitish kumar
लोगों को संबोधित करती मीसा भारती। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में स्मार्ट मीटर पर घमासान मचा है। स्मार्ट मित्र के रूप में विपक्ष को एक मजबूत मुद्दा मिल गया है, जिसको लेकर सत्ता पक्ष की जमकर खींचातानी की जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज पूरे बिहार के 534 प्रखंडों के मुख्यालयों पर धरना - प्रदर्शन किया। इस धरना - प्रदर्शन में पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में आम जनता शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर निरंकुश सत्ता के खिलाफ अंगड़ाई ले चुकी है। यदि सरकार अपने जन-विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती है तो राजद चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल देने में असमर्थ गरीब और वंचित परिवार के घरों की बिजली काटी जा रही है और अब तो इस तरह के हालात बन गए हैं कि पूरे गांव की ही बिजली काटी जा रही है। बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सीएमडी के द्वारा सभी जिलाधिकारी को बल प्रयोग करके स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है,जो कहीं से उचित नहीं है।

विज्ञापन


सरकार जबरदस्ती लगवा रही स्मार्ट मीटर 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार या विद्युत विभाग के पदाधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन मीटर लगाने की बातें क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहीं ना कहीं इन कंपनियों के प्रभाव में आकर उपभोक्ताओं और गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जनता सरकार के अन्यायपूर्ण व्यवहार को देख रही है।
विज्ञापन


सरकार का यह फैसला आखिरी कील होगा साबित
जगदानंद सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार को जनता और जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि जनता स्मार्ट मीटर के खिलाफ खड़ी है और सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगाना चाह रही है। सरकार का यह फैसला उसके लिए आखिरी कील साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed