फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD leader died in a road accident in Begusarai, relatives said the case is suspicious

Bihar: बेगूसराय में राजद नेता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने कहा मामला संदिग्ध, जांच हो

Sat, 22 Apr 2023 11:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 22 Apr 2023 11:16 AM IST
सार

बेगूसराय में सड़क हादसा में पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता की मौत हो गई। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। परिजनों का आरोप है कि नगीना यादव की संदिग्ध मौत है, प्रशासन इस मामले की जांच करे।

विज्ञापन
Bihar: RJD leader died in a road accident in Begusarai, relatives said the case is suspicious
राजद नेता नगीना यादव का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता की मौत हो गई। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9, मस्ती फतेहपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र राजद नेता नगीना यादव (46) बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा सड़क हादसा में हुई मौत 
परिजनों का कहना है कि नगीना यादव पूर्व मुखिया और आरजेडी नेता भी थे। शुक्रवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर बीती रात अपने बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बीती रात में आए भीषण आंधी तूफान के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दौरान वह अपने ही बाइक के नीचे दब जाने की वजह से काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बलिया में भर्ती कराया। बलिया में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय पहुंचते ही निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगीना यादव के मौत की पुष्टि होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन


भाई विरेंद्र यादव के कार्यक्रम से निकले थे 
परिजनों का कहना है कि बखरी में आरजेडी सभापति प्राक्कलन अध्यक्ष भाई विरेंद्र यादव के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर मस्ती फतेहपुर गांव आ रहे थे। परिजनों का कहना है कि दुर्घटना की सूचना पर जब उन्हें देखने के लिए घरवाले बलिया पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालात में एंबुलेंस में पाया। परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा मामले की जांच हो 
परिजनों ने नगीना यादव की मौत को संदिग्ध मानते हुए प्रशासन से इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह मौत सड़क हादसा से नहीं हुआ है, प्रशासन इसकी सही से जांच करे। फिलहाल नगर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी गई है। आरजेडी नेता की मौत की खबर से राजद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed