{"_id":"6527f033a76b552cce07cdb5","slug":"bihar-rail-news-puja-special-train-will-be-operated-between-patliputra-and-gaya-in-hajipur-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Rail News: पाटलिपुत्र और गया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन, जानें क्या है टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Rail News: पाटलिपुत्र और गया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन, जानें क्या है टाइमिंग
Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
सार
Bihar Rail News: आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पाटलिपुत्र और गया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी, यह भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
पूजा स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी दिनों में आने वाले पर्व और त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और गया के ट्रेन का परिचालन होगा। गाड़ी संख्या 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 05553 पाटलिपुत्र-गया स्पेशल 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक पाटलिपुत्र से प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05554 गया-पाटलिपुत्र स्पेशल गया से प्रतिदिन दोपहर 14.45 बजे प्रस्थान कर शाम 18.25 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र और गया के बीच फुलवारी शरीफ, पटना, पुनपुन, पोठही, तारेगना, जहानाबाद, मखदुमपुर गया और बेला स्टेशनों पर रुकेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन