{"_id":"66ea64363243bd00e1051159","slug":"bihar-pt-dhirendra-shastri-is-coming-to-gaya-will-perform-pind-daan-pitru-paksha-gaya-news-baba-bageswar-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Bageshwar : इस तारीख को गया आ रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अपने भक्तों के पूर्वजों का कराएंगे पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Bageshwar : इस तारीख को गया आ रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अपने भक्तों के पूर्वजों का कराएंगे पिंडदान
Wed, 18 Sep 2024 10:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:56 AM IST
सार
Pitru Paksha : बोधगया के संबोधी रिसोर्ट में उनका सभा का आयोजन होगा। जहां अपने विशेष भक्तों को विधि विधान के साथ पिंडदान कराएंगे। साथ ही भागवत कथा भी करेंगे।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी में 17 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। जो आगामी 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस मौके पर देश दुनिया से लाखो की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबी अपने पुरखों को मोक्ष और उद्धार के लिए गया धाम आते है और विभिन्न पिंडवेदीयों पर पिंडदान, तर्पण व श्राद्ध कर्मकांड करते है। इस वर्ष मेला के दौरान 26 सितंबर को बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया धाम पहुंचेंगे। जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने भक्तो के पुरखों का पिंडदान कराएंगे।
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर भी जाएंगे बाबा
मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया के संबोधी रिसोर्ट में उनका सभा का आयोजन होगा। जहां अपने विशेष भक्तों को विधि विधान के साथ पिंडदान कराएंगे। साथ ही भागवत कथा भी करेंगे। इस संबंध में गया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तीर्थ पुरोहित गजाधर लाल कटियार ने बताया की वह हमसे गुरु आज्ञा लेकर अपने भक्तो का पिंडदान कराएंगे। साथ ही विभिन्न पिंडवेदियों पर पिंडदान व तर्पण कराया जाएगा। श्रद्धा कर्मकांड कराने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस बार भी दरबार नहीं लगाया जाएगा
पिछले वर्ष भी पितृपक्ष मेला के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तो के साथ गया पहुंचे थे। जहां बोधगया के संबोधी रिसोर्ट में पिंडदान कराया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था की पितृपक्ष मेला में दरबार लगाएंगे। लेकिन, इस बार भी दरबार नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन