Bihar News : प्रशांत किशोर ने किस सांसद के संस्कार और चरित्र पर उठाई उंगली, कहा- सांसद कम, बाहुबली ज्यादा हैं
Bihar : रामगढ़ के सांसद का कार्यकाल जनता की सेवा और उनकी आवाज उठाने के लिए है, न कि धमकी देने के लिए। यदि सांसद जनता या किसी भी नेता को धमकी देते हैं, तो यह उनके संस्कार और चरित्र को दिखाता है कि वे सांसद कम, बाहुबली ज्यादा हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुधाकर सिंह पर भी जमकर बरसे
प्रशांत किशोर ने जन संवाद के बाद मीडिया से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने रामगढ़ के सांसद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के सांसद का कार्यकाल जनता की सेवा और उनकी आवाज उठाने के लिए है, न कि धमकी देने के लिए। यदि सांसद जनता या किसी भी नेता को धमकी देते हैं, तो यह उनके संस्कार और चरित्र को दिखाता है कि वे सांसद कम, बाहुबली ज्यादा हैं।
एनडीए पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नेताओं को मुफ्तखोरी की आदत है। जहां भाजपा का डर दिखाकर लालू और लालू प्रसाद का डर दिखाकर भाजपा वोट लेती रही है, क्योंकि जनता के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं था। अब पहली बार जनता को एक तीसरा विकल्प मिल गया है, तो उनकी मुफ्तखोरी खत्म होने वाली है, इसलिए वे चिल्ला रहे हैं। अब चमत्कार यहां की जनता को करना है। अगर जनता अपनी स्थिति से खुश है, अगर बिहार में अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है और जनता उसे चाहती है, अगर जनता चाहती है कि भूमि सर्वेक्षण होता रहे और आपके जमीन के मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हो, अगर जनता चाहती है कि हर जगह भ्रष्टाचार होता रहे और नीतीश का राज चलता रहे, तो एनडीए को वोट दें। अगर जनता चाहती है कि लालू जी का फिर से जंगलराज चले, तो उन्हें वोट दे दें। अगर इन सबसे मुक्ति चाहते हैं और जनता का राज बनाना है, तो जन सुराज एक विकल्प के रूप में मौजूद है।
पहले दलों को सलाह देता था, अब जनता को दे रहा हूं
आप नीतीश, मोदी सबका राज बनाकर देख चुके हैं, लेकिन बिहार नहीं सुधरा। बिहार आज भी देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। घर-घर से लोग पलायन करके बाहर गए हैं। किसी के पास पढ़ने की व्यवस्था नहीं है, किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है। यहां कहीं रोज़गार नहीं है, अस्पताल नहीं है, और अगर कोई बीमार पड़ जाए तो डॉक्टर नहीं है। और इस सबसे लोग परेशान हो चुके हैं, तो यह लोगों की जिम्मेदारी है कि तीसरा विकल्प खोजें। और अगर इसके बावजूद वे उन्हीं को जाकर वोट देंगे, तो जो स्थिति चल रही है, वही चलती रहेगी। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वे अब जनता को सलाह देने आए हैं, न कि किसी दल को। उन्होंने कहा, पहले मैं दलों को सलाह देता था, अब जनता को सलाह दे रहा हूं। निर्णय जनता के हाथ में है।
रेलवे के अंडरपास से होने वाली समस्याओं को दूर किया जायेगा
कैमूर के रामगढ़ में जिस तरीके से रेलवे के अंडरपास से आम जनता परेशान है और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से त्रस्त है, उसका भी बीते शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने जायजा लिया। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, मेरी बात रेलवे के पदाधिकारियों से हुई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसे त्वरित कार्रवाई करके ठीक किया जाएगा। अगले 48 घंटों में इस पर एक्शन लिया जाएगा। अंडरपास को नए सिरे से बनाया और ठीक किया जाएगा।