फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics news Tej Pratap took a jibe at Nitish Kumar said came to father after dispute with BJP

Politics: तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- भाजपा से विवाद के बाद पिताजी के पास आए थे, बोले…

Wed, 13 Mar 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 05:33 PM IST
सार

Bihar Politics: समस्तीपुर के दशहरा गांव में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पहुंचे लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने नीतीश कुमार पर खूब तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उनका भाजपा से विवाद हुआ था तो हमारे पिताजी के पास आए थे। 
 

विज्ञापन
Bihar Politics news Tej Pratap took a jibe at Nitish Kumar said came to father after dispute with BJP
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गंगा दियारा मोहनपुर प्रखंड के दशहरा गांव में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पहुंचे लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने नीतीश कुमार पर खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा से विवाद हुआ तो पिताजी के पास पहुंचे थे और कहने लगे एक मौका दे दीजिए आगे अब तेजस्वी देखेंगे, लेकिन वह पलट गए। पेट पर हाथ फेरकर कर सारी चीज डकार गए। बिहार के नौजवानों का रोजगार डकार गए। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार का मतलब है लालू प्रसाद, रोजगार का मतलब है तेजस्वी यादव। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में जो नहीं हुआ वह महागठबंधन की 17 महीने की सरकार ने कर दिखाया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह 1000 साल पहले जरूर कुछ हुआ होगा। जिस कारण भगवान ने इस धरती को भागवत कथा के लिए चुना है। हम बस इस यज्ञ में शामिल होने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कार्यकर्ता सम्मान यात्रा निकालेंगे। जिसमें लोग बाइक और साइकिल आदि से निकलेंगे। 
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार है तभी तो सड़कों का हाल बेहाल है 
सभा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना चेहरा चमका रहे हैं, लेकिन सड़क का हाल बेहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है तभी तो बिहार बेहाल है। उन्होने कहा कि प्रकृति ने इतना अच्छा शरीर दिया है। इस चीज का उपयोग करना चाहिए। अभी संडे को सभी पार्क में चले जाते हैं, लेकिन माताओं के पास जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न शक्ति पीठो को याद दिलाया। युवाओं को पार्क के साथ मंदिरों में जाने की सलाह दी। कहा कि युवा धर्म को छोड़ रहे हैं, उन्हें इसे नहीं छोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन की कहानी सुनाया
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह वृंदावन गए थे। वहां भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उठाया था। वह पूरे बिहार को उठाए हुए हैं। 84 कोस का परिक्रमा किया। गुरू जी के यहां 60 हजार से अधिक गाय है, जिसकी सेवा की। उन्होंने यादव के मंत्र को भी सुनाते हुए बताया कि इन्हीं सब को पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed