फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MLA advises Jitan Ram Manjhi to retire from politics, 'Hum' threatens to Nitish government

Bihar Politics: ब्राह्मण विवाद के बाद अब नीतीश सरकार को गिराने की धमकी, मांझी को मनाने मैदान में उतरे सुशील मोदी

Wed, 29 Dec 2021 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Dec 2021 08:36 AM IST
सार

भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जीतन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए घटक दलों की ओर से उनके खिलाफ बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
BJP MLA advises Jitan Ram Manjhi to retire from politics, 'Hum' threatens to  Nitish government
Bihar Politics: जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में इन दिनों जमकर सियासी खींचतान चल रही है। ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा के बीच का है। दरअसल, बिहार सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री नीरज सिंह बबलू के एक बयान के बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार गिराने की धमकी दे डाली। इसके बाद भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी डैमेज कंट्रोल में जुट गए। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए घटक दलों की ओर से उनके खिलाफ बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।  

विज्ञापन


कहां से शुरु हुआ विवाद 
दरअसल, बिहार में जीतन राम मांझी की ओर से ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया था। इधर, भोज चल रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा नेता व नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने उन पर बयानबाजी शुरू कर दी। बबलू ने तो यहां तक कह दिया कि जीतन राम मांझी को अब राजनीति से संन्यास लेकर राम नाम जपना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मांझी पर अब उम्र का दुष्प्रभाव हो रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि उनका बेटा भी नीतीश सरकार में मंत्री है।
विज्ञापन


हमलावर हुई मांझी की पार्टी 'हम'
नीरज सिंह बबलू के बयान के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हमलावर हो गई। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि नीरज सिंह बबलू को समझना चाहिए कि अगर हम अपना समर्थन वापस ले ले तो नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी और नीरज सिंह बबलू सड़क पर आ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed