फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics : EX CM Jitan Ram Manjhi told about nitish kumar plan after khadmas, giriraj singh replied

Bihar News : जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा; गिरिराज सिंह बोले- वही दोनों कुछ बताएंगे

Sun, 07 Jan 2024 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jan 2024 10:07 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियत ऐसी रही है कि समय-समय के अनुसार वह अपना रंग बदलते हैं। उनका आज ना तो राजद में कोई पैठ है और ना ही एनडीए में। नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा का दरवाजा अब बंद हो गया है।

विज्ञापन
Bihar Politics : EX CM Jitan Ram Manjhi told about nitish kumar plan after khadmas, giriraj singh replied
गिरिराज सिंह और जीतनराम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियत ऐसी रही है कि समय-समय के अनुसार वह अपना रंग बदलते हैं। आज जो परिस्थिति उनके सामने आई है मैं ऐसा समझता हूं कि आज उनका ना राजद में कोई पैठ है और ना ही एनडीए में। अब वह सोच रहे हैं कि वह क्या करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


नीतीश कुमार से नहीं मिले डिप्टी सीएम 
जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी हाल में मैंने सुना है कि नीतीश कुमार दिल्ली में डिप्टी सीएम से मुलाकात करने गए थे मगर वह नीतीश कुमार से नहीं मिले। अब ऐसी परिस्थिति किसी राज्य के मुख्यमंत्री की हो जाय तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं। 14 जनवरी के बाद खारवास के बाद बिहार में कुछ भी हो सकता है और इसका पता आपको बहुत जल्द चल चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का दरवाजा का दरवाजा अब बंद है
भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से यह बात पूछने पर कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर यह कहा है कि नीतीश कुमार 14 जनवरी के बाद कुछ बदलाव कर सकते हैं, गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपना देखें, वह दूसरों का भविष्य ना दिखवाएं। जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा यह मांझी जी जानें या फिर नीतीश कुमार जानें। मैं सिर्फ इतना ही जानता हूँ कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा का दरवाजा अब बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed