फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Political Crisis, Tejashwi Yadav Nitish Kumar Oath swearing-in

Nitish-Tejashwi Oath: नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Wed, 10 Aug 2022 02:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

जदयू नेता नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आठवीं बार शपथ ले ली। इसके अलावा राजद नेता और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली। बाकी विधायकों को भी जल्द शपथ  दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Political Crisis, Tejashwi Yadav Nitish Kumar Oath swearing-in
शपथ लेते नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में चल रहे सियासी उठापटक के बीच जदयू नेता नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नीतीश कुमार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण के दौरान तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। नीतीश ने इस दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। 

विज्ञापन


2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नहीं रहेंगे: नीतीश
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी इशारों में निशाना साधा। कहा, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। 
विज्ञापन


पार्टी के लोगो में असंतोष था: नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा, 2020 में जो कुछ हुआ, उससे हमारी पार्टी के लोगो में असंतोष था। सबने हमसे अलग होने के लिए कहा, हम अलग हो गए। प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा, मेरी कोई दावेदारी नहीं है। हमने जो भी निर्णय लिया है, अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों का शपथ ग्रहण जल्द: नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा, हमारी सरकार बन गई है। शपथ भी हो गई। बाकी मंत्रियों के बारे में जल्द ही निर्णय लेकर थपथ ग्रहण कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed