फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police went to arrest the criminal, five injured including ASI in Siwan

Bihar: अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, सीवान में ASI समेत पांच घायल

Tue, 21 Feb 2023 11:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 Feb 2023 11:55 AM IST
सार

सीवान में छापेमारी करने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में हुआ है। इस घटना में एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Bihar: Police went to arrest the criminal, five injured including ASI in Siwan
अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में छापेमारी करने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में हुआ है। इस घटना में एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि असांव थाना की पुलिस चितौनी गांव में दर्ज कांड संख्या 3/23 में अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। जिसके बाद उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के जवानों को के साथ मारपीट की गई जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी हुए हैं घायल 
 घायलों पुलिसकर्मियों में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह, होमगार्ड के जवान चालक उपेंद्र यादव, बैकुंठ चौबे, सुदामा पांडेय एवं हरेराम यादव शामिल हैं। वहीं इस मामले में एएसआई जगदीश प्रसाद सिंह के आवेदन पर विवेक सिंह, चंद्र भूषण सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, वीगन सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
इस मामले पर असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस बल कम होने की वजह से अपराधियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस टीम अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही पुलिस पर हमले की बात अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed