फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Watchman murdered in Gopalganj on suspicion of informer; Accused arrested; Firing, Bihar News

Bihar Police: शराब कारोबारी को जेल भिजवाने की सजा चौकीदार को जान देकर चुकानी पड़ी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

Wed, 04 Dec 2024 12:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Dec 2024 12:24 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज पुलिस की टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जब छापेमारी की तो शराब माफिया ने फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, इसमें एक गोली कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन
Bihar Police: Watchman murdered in Gopalganj on suspicion of informer; Accused arrested; Firing, Bihar News
पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत अपराधी को देखने पहुंचे एसपी अवधेश दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी चौकीदार झमिंद्र राय की हत्या शराब कारोबारी को जेल भेजने के प्रतिशोध में हुई है। इसका खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, देशी कट्टा और चौकीदार की लूटी गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के चौकीदार झमिंद्र राय को एक शादी समारोह से लौटने के दौरान सोमवार की देर रात अपराधियों में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चौकीदार के शव को सोनवलिया बांध पर फेंक दिए थे। ड्यूटी के दौरान हुई चौकीदार की हत्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

विज्ञापन


शराब माफिया ने पुलिस पर फायरिंग भी की
पुलिस ने एसएफएल एवं एसआईटी की टीम को गठित करते हुए इस हत्या का खुलासा 24 घंटे के अंदर ही कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, देसी कट्टा और बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जब छापेमारी की तो शराब माफिया ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई जिसमें एक गोली कुख्यात अपराधी जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंभरीया गांव निवासी सुरेंद्र राय के बेटे विकेश कुमार के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली से घायल अपराधी विकेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अपराधी विकेश की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चौकीदार पर मुखबिरी का शक हुआ था
इस मामले में प्रेस वार्ता कर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया है कि मृत चौकीदार झमिंद्र राय पर शराब कारोबारी सुरेंद्र राय को शक था कि इसी ने जेल भेजवाने में पुलिस की मदद की है। शराब कारोबारी को यह आशंका थी कि मेरे अवैध धंधे की मुखबिरी चौकीदार झमिंद्र राय करता है। इसी ने ही पुलिस को मेरे काले धंधे की सूचना दी है। इसी प्रतिशोध में अपराधियों ने शादी समारोह से लौटने के दौरान चौकीदार झमिंद्र राय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed