Bihar Police: बिहार के इस कड़क IPS को बीएसएपी का समादेष्टा बनाया, जानिए, किस अधिकारी की कहां हुई पोस्टिंग
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के चर्चित और कड़क युवा आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को बोधगया भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के चर्चित और कड़क युवा आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को बोधगया भेज दिया है। अब उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया का समादेष्टा बनाया गया है। वह पहले जमुई के एसपी थे। पिछले साल सितंबर माह में ही उनकी पोस्टिंग हुई थी। लेकिन, करीब साढ़े तीन महीने में ही उनका तबादला कर दिया गया। चंद्र प्रकाश 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जमुई के एसपी बनने से पहले वह पटना मध्य में पुलिस अधीक्षक और उससे पहले भोजपुर जिले में पुलिस पदाधिकारी के रूप में योगदान दे चुके थे।
आतंकवाद निरोधक दस्ता के एसपी बने नीरज कुमार सिंह
आईपीएस नीरज कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता का एसपी बनाया गया है। वह सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण), पटना में पदास्थापित थे। 2014 बैच के अधिकारी संजय भारती को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण), पटना में तैनात किया गया है। वह कटिहार रेल में एसपी थे। इधर, विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 में समादेष्टा बनाया गया है। वह विशेष कार्य बल (अभियान), पटना के एसपी के प्रभार में रहेंगे। वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 के समादेष्टा हरि शंकर कुमार को कटिहार रेल का अधीक्षक बनाया गया है।