फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : The surveillance team caught the inspector red-handed taking a bribe of one lakh rupees.

Bihar Police : थाना के कमरे में ले रहा था रिश्वत, निगरानी टीम ने दारोगा को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

Mon, 10 Jul 2023 04:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Jul 2023 04:25 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर से दागदार हुई है। बिहार में एक दारोगा को निगरानी टीम ने 1 लाख रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसकी यह गिरफ्तारी उसी थाने में बने आवास से की गई है जिस थाने वह पदस्थापित था।

विज्ञापन
Bihar Police : The surveillance team caught the inspector red-handed taking a bribe of one lakh rupees.
निगरानी टीम की गिरफ्त में S.I लालबाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत लेने का यह मामला नवादा जिला के नगर थाना की है जिसमें तैनात एसआई लालबाबू को निगरानी टीम ने एक लाख रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना में तैनात एसआई लाल बाबू को थाना परिसर में बने उसके आवास से निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। निगरानी टीम के अनुसार एसआई लालबाबू ने एक महिला से दहेज़ के एक मामले में नाम हटाने को लेकर एक लाख रुपए का डिमांड किया था। उस महिला ने इस बात की शिकायत निगरानी टीम से की। निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया और फिर सत्यापन करने के बाद सोमवार को वर्दी में तैनात लालबाबू को एक लाख रुपया के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लालबाबू को उसी थाने के आवास से गिरफ्तार किया है जिस थाना में वह पदस्थापित था।
विज्ञापन

 

Bihar Police : The surveillance team caught the inspector red-handed taking a bribe of one lakh rupees.
बीच में एक आरोपी SI - फोटो : अमर उजाला
दहेज हत्या के एक मामले में नाम हटाने के लिए मांग रहा था रकम 
निगरानी के डीएसपी सह टीम प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के एक मामले में माता, पिता और दो भाईयों का नाम हटाने के लिए एस आई लालबाबू के द्वारा ममता कुमारी से एक लाख की मांग की गई थी। सूचक ममता कुमारी ने निगरानी टीम से यह शिकायत किया कि SI लालबाबू के द्वारा रुपया देने के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा है। निगरानी टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 जून को ममता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया। निगरानी  टीम ने इस मामले का जांच किया। जांच के दौरान मामला सत्यापित हुआ। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा एक लाख रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। निगरानी विभाग ने इसको लेकर अपना जाल बिछाया जिसमें एस आई लालबाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल निगरानी की टीम भ्रष्ट दरोगा को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed