फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police STF arrested notorious criminal bhayankar yadav with darbhanga police the killer is most wanted

Bihar News : भयंकर पकड़ा गया; बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स ने दरभंगा पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात को दबोचा

Thu, 03 Aug 2023 08:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Aug 2023 08:45 AM IST
सार

Bihar Police : बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दरभंगा पुलिस के साथ मिलकर मोस्ट वांटेड सूची में रहे कुख्यात भयंकर यादव को गिरफ्तार किया है। 18 साल के भयंकर पर हत्या और लूट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। दरभंगा पुलिस ने उसे टॉप 10 अपराधियों की सूची में रखा था।

विज्ञापन
Bihar Police STF arrested notorious criminal bhayankar yadav with darbhanga police the killer is most wanted
इसी थाना क्षेत्र में मुखिया विजय कुमार की हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 7 अक्टूबर 2022 को 19 साल के विजय कुमार मुखिया को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से भूनने में फरार चल रहे 18 साल के भयंकर यादव को बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दरभंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। भयंकर पर और भी केस दर्ज हैं। कुशेश्वरस्थान के इस हत्याकांड में घेरकर फायरिंग करने वालों में तीन महिलाओं समेत 15 नामजद थे। गिरफ्तार भयंकर यादव के खिलाफ कुशेश्वर स्थान और तिलकेश्वर ओपी थाना में आधा दर्जन से ज्यादा हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। यह अपराधी जिला पुलिस के द्वारा जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची के शामिल है। गिरफ्तार भयंकर यादव के पीछे जिला पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। भयंकर यादव पर आधा दर्जन से ज्यादा लूट और हत्या सहित कई मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी।

विज्ञापन


मुखिया की हत्या का है आरोप 
भयंकर मुखिया पर आरोप है कि इसने कुशेस्वरस्थान थाना के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में 8 अक्टूबर 22 को राम जतन मुखिया के पुत्र विजय मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं दूसरी घटना 1 मार्च 22 की है जिसमें भयंकर यादव ने कुमोद मुखिया और हरेराम मुखिया को जान से मारने का प्रयास किया था।  तिलकेस्वर ओपी में भयंकर यादव पर आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है। दरभंगा के एसएसपी अवकास कुमार ने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पटना से आई एसटीएफ की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से कुख्यात अपराधी भयंकर यादव को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed