फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar police said Five people arrested in connection with Ram Navami violence

Ram Navami Violence: नालंदा हिंसा मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 03:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, नालंदा
एएनआई, नालंदा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 03:57 AM IST
सार

रामनवमी पर नालंदा जिले के बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा हुईं, जिसके परिणामस्वरूप जान-माल का नुकसान हुआ। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
Bihar police said Five people arrested in connection with Ram Navami violence
नालंदा हिंसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी हिंसा मामले में बिहार पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा को अंजाम देने के लिए साजिश रची गई थी। 
विज्ञापन


रामनवमी पर नालंदा जिले के बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा हुईं, जिसके परिणामस्वरूप जान-माल का नुकसान हुआ। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और साइबरस्पेस की गहन जांच की गई। पुलिस के अनुसार, अभी तक की जांच में सामने आया है कि कुछ निहित स्वार्थ समूहों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश की और रामनवमी उत्सव के दौरान पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा को भड़काया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ कई फर्जी और भ्रामक पोस्ट साझा की गई। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज
रामनवमी पर हिंसा मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने मनीष कुमार, तुषार कुमार तांती, धर्मेंद्र मेहता, भूपेंद्र सिंह राणा और निरंजन पांडे के रूप में हैं। जिन फोनों से आरोपियों ने कथित सामग्री अपलोड की थी, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। अभी पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई थी घटना
बिहार के नालंदा जिले में रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं, जिसके कारण कुछ हिस्सों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। पुलिस अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed