फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police removes CCTV camera from CM house after Tejashwi allegations

तेजस्वी के नीतीश पर आरोपों के बाद बिहार पुलिस ने हटाया सीसीटीवी कैमरा

Wed, 21 Nov 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 21 Nov 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar police removes CCTV camera from CM house after Tejashwi allegations
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में लगे कैमरे को हटाया है। बता दें हाल ही में तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश ने अपने घर पर जानबूझकर उसी तरफ कैमरा लगाया है जहां से वह हमपर नजर रख सकें। 


loader

इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके एक फोटो शेयर की थी। तेजस्वी ने लिखा था, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर तीन तरफ से सड़क और चौथी तरफ से नेता प्रतिपक्ष के घर से घिरा हुआ है। लेकिन सीएम को केवल उसी दीवार की सीमा पर सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों पड़ी जिस तरफ उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी का घर है? कोई उन्हें बता दे कि इस तरह की हरकतें व्यर्थ साबित होंगी।'

बता दें जिस दीवार से कैमरा हटाया गया है वह दीवार सीएम के औपचारिक आवास और तेजस्वी के औरचारिक आवास को अलग करती है। वैसे तेजस्वी को कई बार बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन वह अभी भी बंगले में रह रहे हैं। 

कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने देखा कि सीएम की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए थे। यह कैमरा काफी ऊंचाई पर लगाया गया था, जहां से तेजस्वी का घर और उनके कुछ कमरे आसानी से कैप्चर हो सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed