फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police registered case against RJD minister surendra yadav of Nitish Kumar Bihar govt, is he Anti women

Bihar : बागेश्वर वाले बाबा के पास महिलाओं का... हाफ पैंट वाली मेम से चर्चा में आए नीतीश के यह मंत्री कौन हैं

Thu, 31 Aug 2023 04:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Aug 2023 04:10 AM IST
सार

Bihar Minister Surendra Yadav : नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव अपनी अमर्यादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। वह प्रधानमंत्री, भारतीय सेना, अग्निवीरों, बागेश्वर वाले बाबा और महिलाओं को लेकर कई बार ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar Police registered case against RJD minister surendra yadav of Nitish Kumar Bihar govt, is he Anti women
सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से सहकारित मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव अमर्यादित और अनियंत्रित टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाफ पैंट वाली मेम कहकर कानूनी पचड़े में फंसे सुरेंद्र यादव ने सेना में अग्निवीरों की भर्ती के बहाने उन्होंने भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश बेचने वाला तक कह डाला था। वैसे महिलाओं को लेकर उनका बयान भी चर्चा में रहा है। इस बार हाफ पैंट वाली मैम कहने वाले मामले में कानूनी दायरे में आ गए हैं, लेकिन पहले बचते रहे हैं। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लक्ष्य करते हुए बागेश्वर धाम को लेकर भी महिलाओं से जोड़ते हुए अमर्यादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


सेना, अग्निवीर और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी
सुरेन्द्र यादव ने 23 फरवरी को सेना और प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "गुजरात के लोग सेना में नहीं जाना चाहते हैं और देश की रक्षा नहीं करना चाहते हैं। आज से ठीक साढ़े 8 साल बाद देश का नाम (बेहद आपत्तिजनक शब्द) फौज में आएगा। साढ़े आठ साल बाद जितने भी सेना में पुराने लोग हैं, वह रिटायर कर जाएंगे और यह जो साढ़े चार साल वाले अग्निवीर हैं, जो बहाल होंगे। उनकी तो ट्रेनिंग ही पूरी नहीं होगी। वह रिटायर होकर वापस चले जाएंगे। ऐसे रिटायर फौजियों की शादी भी नहीं होगी। चाय बेचने वाला देश को बेचने चला है।"
विज्ञापन


उनकी मां-बहन बागेश्वर दरबार में क्यों नहीं जाती
5 मई को फतेहपुर प्रखंड के गुरपा में सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान दिया था। सुरेंद्र यादव ने कहा था- "बागेश्वर बाबा बेटी और बहनों को भूत के नाम पर नचाते हैं और वहां महिलाओं का कपड़ा खुल जाता है। जो लोग बागेश्वर बाबा का समर्थन कर रहे हैं, उनकी मां और बहन खुद दरबार में क्यों नहीं जाती है? बागेश्वर बाबा के दरबार में जो महिलाएं सुनने जाती है, वहां उनका कपड़ा खुल जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भगवान राम नहीं है क्योंकि उनकी स्थापना तो अयोध्या में हो गई है। अब हनुमान को लाए हैं और उसी की सभी जगह खुद चर्चा कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed