फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police recovered a container with banned liquor just two km radius of CM Nitish Kumar house in Patna

Bihar News : मुख्यमंत्री के आवास से दो किलोमीटर दूर यह क्या मिला; ऐसी भीड़ कि सीएम नीतीश कुमार भी चौंक जाएंगे

Mon, 11 Sep 2023 07:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 11 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार में मुस्तैदी कितनी जबरदस्त है, इसका प्रमाण राजधानी पटना में इस बार सामने आया है। इस तरह सामने आया कि लोग वीडियो बनाने और फोटो लेने के लिए उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री आवास से महज दो किलोमीटर दूर इस कंटेनर की तस्वीर क्यों ले रहे लोग?

विज्ञापन
Bihar Police recovered a container with banned liquor just two km radius of CM Nitish Kumar house in Patna
शराब लदे कंटेनर का फोटो खींचते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्दनीबाग थाने के पास सोमवार की शाम जबरदस्त मजमा लग गया। भारी भीड़। जिसे देखो, मोबाइल से एक कंटेनर की तस्वीर ले रहा है। कुछ लोग कौतूहल में रुक रहे थे, लेकिन ज्यादातर लोग सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर चोट करने के लिए वीडियो बना रहे थे। कंटेनर में क्या है? इसका जवाब मिलने के बाद और भी लोग रुक रहे थे, क्योंकि राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास से महज दो किलोमीटर और विधानसभा से करीब 300 मीटर के दायरे में इस तरह शराब का जखीरा कभी नहीं पकड़ा गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी को पूरी दुनिया से लोग स्टडी करने आ रहे हैं, लेकिन धंधेबाज हैं कि सरकार का मजाक बनाते रहते हैं।
विज्ञापन



 

Bihar Police recovered a container with banned liquor just two km radius of CM Nitish Kumar house in Patna
पटना में जब्त शराब से भरा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रहा था कंटेनर 
इस संबंध में गर्दनीबाग थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक कंटेनर (HR55-AM 8267) पटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से होते हुए अटल पथ के रास्ते मुजफ्फरपुर जाने वाला है। इस बात की सूचना उत्पाद विभाग को भी थी। सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना और उत्पाद विभाग की टीम इस बात पर नजर बनाये हुए थी। अपने नियत समय पर जैसे ही कंटेनर अनीसाबाद गोलंबर के पास पहुंचा, पूर्व से जाल बिछायी पुलिस ने कंटेनर को घेर लिया। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते देख कंटेनर का चालक और उपचालक भागने लगा लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक ने अपना परिचय गुजरात निवासी अरविन्द जोशी के रूप में दिया जबकि उप चालक का कहना है कि वह पटना जिला निवासी लड्डू पासवान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Police recovered a container with banned liquor just two km radius of CM Nitish Kumar house in Patna
सरसों तेल के कार्टून में शराब की खेप - फोटो : अमर उजाला

सरसों तेल के पैकेट में शराब का किया रहा था कारोबार  
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि यह नई गाड़ी है जिसमें एजी मार्क, सूर्या कंपनी का कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल ग्रेड -1 लिखे हुए कागज़ के कार्टून से  शराब बरामद हुआ है। इस कंटेनर में कितनी शराब है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है क्यों कि अभी इन बोतलों की गिनती की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार किए गये चालक और उपचालक से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब के असली माफियाओं तक पुलिस पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed