फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Married woman kidnapped from her maternal home Vaishali ransom 30 lakh demanded whatsapp message

Bihar News : मायके से विवाहिता का अपहरण, फिरौती का बनाया नया फॉर्मूला, कॉल या लेटर नहीं...

Thu, 12 Sep 2024 04:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज हुआ, जिसमें उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की गई है। लेकिन हैरत की बात यह है कि यह जानकारी परिजनों को मैसेज के जरिये दिया गया है। इस मामले में अन्य पहलू भी हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Police: Married woman kidnapped from her maternal home Vaishali ransom 30 lakh demanded whatsapp message
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अपहरण होना कोई नई बात नहीं, लेकिन ताजा मामला कुछ अलग जरुर है। अलग इसलिए है क्यों कि इस बार अपहरण एक विवाहिता का हुआ है वह भी उसके मायके से। इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप्प मेसेज और व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर 30 लाख रुपये की मांग की है। मामला वैशाली जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी गांव की है। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के पिता ने तीसीऔता थाना में मामला दर्ज कराया है और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। अपहृत युवती तीसीऔता थाना क्षेत्र के महथी गांव निवासी रंजन झा की छोटी बेटी मीनाक्षी कुमारी है।

विज्ञापन

Bihar Police: Married woman kidnapped from her maternal home Vaishali ransom 30 lakh demanded whatsapp message
व्हाट्सएप्प पर मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

छोड़ने के एवज में बदमाशों ने मांगे 30 लाख रुपये की फिरौती
घटना के संबंध में अपहृता के पिता रंजन झा ने बताया कि तीन सितंबर की आधी रात को सोए अवस्था में उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी कुमारी को अज्ञात बदमाश कर के ले गये। उन्होंने यह भी बताया कि उसको छोड़ने के एवज में बदमाशों ने उनसे व्हाट्सएप फोन और मैसेज कर 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। फिरौती की मांग 4 सितम्बर को की गई है। साथ ही मैसेज में फिरौती देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है।

फिरौती की रकम लड़की के नंबर से ही आ रहा 
इस संबंध में तीसीऔता थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसका सीडीआर निकलवाया जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जिस नंबर से फिरौती मांगी जा रही है वह नंबर लड़की के मोबाइल का है। जांच पड़ताल के दौरान यह भी बात सामने आई कि वह लड़की पहले भी अपने घर से  भागी थी। तकरीबन छः महीने बाद वह वापस लौटी तब उसका बयान भी हुआ था। प[[इछ्ले बयान में उसने कहा था कि वह कमाने के लिए दिल्ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed