फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police lathi charge teacher candidates who were minister's residence

पटना: शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, तेजस्वी ने नीतीश को बताया तानाशाह

Tue, 29 Jun 2021 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 01:52 PM IST
सार

पटना में नौकरी मांगने गए अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों को दौड़ दौड़कर सड़कों पर पीटा। अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करने जा रहे थे। नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Bihar police lathi charge teacher candidates who were minister's residence
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी (STET) पास करने वाले उम्मीदवार अपनी नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को भारी संख्या में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने सड़कों पर उतरे। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वह नहीं माने, उसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। अभ्यर्थी जैसे ही शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास की ओर बढ़ रहे थे कि उसी दौरान सचिवालय के पास पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें कई छात्र घायल हो गए। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लाठीचार्ज का विरोध किया है। वहीं शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने उम्मीदवारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की। साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि यह लाठी वाली सरकार है जो छात्रों के खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रही है।  यह सरकार युवाओं का जीवन बर्बाद करने में जुटी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों से कोई लेना देना नहीं है, सिर्फ वह अपना देख रहे हैं। यही कारण है कि युवा जब अपना अधिकार मांग रहे हैं तो उन पर डंडा चलाया जा रहा है और नीतीश कुमार भीष्म पितामह बनकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला
तेजस्वी यादव के बयान के तुरंत बाद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने चुप्पी तोड़ी। शिक्षा मंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बिहार में एसटीईटी अभ्यर्थियों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं, जबकि यह पहले ही बताया गया है कि उनकी पात्रता हमेशा के लिए बरकरार रहेगी।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसटीईटी की परीक्षा जितने छात्रों ने पास की है वो शिक्षक बनने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि जो मेरिट लिस्ट निकाला गया है वह पात्रता का मेरिट लिस्ट था ना की नियुक्ति की। शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि नियोजन इकाई के माध्यम से मेधा सूची तैयार की जाएगी जिसके बाद शिक्षकों की नियुक्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed