फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police kept waiting, notorious Naxalite leader Vinod Marandi surrendered in Gaya court.

Bihar News : बिहार पुलिस करती रही इंतजार, कुख्यात नक्सली से नेता बने विनोद मरांडी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 31 Jan 2024 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 Jan 2024 10:22 PM IST
सार

Bihar police : पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली और नेता    विनोद मरांडी कोर्ट में आने वाले हैं। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही विनोद मरांडी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस देखती रह गई। 

विज्ञापन
Bihar Police kept waiting, notorious Naxalite leader Vinod Marandi surrendered in Gaya court.
आरोपी नक्सली विनोद मरांडी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कुख्यात नक्सली से नेता बने विनोद मरांडी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि उसे गिरफ्तार करने के लिए सिविल लाइंस की पुलिस कोर्ट के बाहर घेराबंदी कर रखी थी लेकिन उनकी घेराबंदी काम नहीं आई और विनोद मरांडी ने चुपके से सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि विनोद मरांडी इससे पूर्व कई दफा जेल भेजे जा चुके हैं। वर्ष 2020 में वह गुरुआ विधानसभा से विधायकी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। विनोद मरांडी पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से भी जुड़े थे। किसी जमाने में जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में इसके नाम का जबरदस्त दहशत हुआ करता था। बीते दिनों आमस के सिहुली गांव के जमीन कारोबारी अनवर अली की हत्या मामले में भी नाम चर्चा में आया था।

विज्ञापन


पुलिस को थी विनोद मरांडी की तलाश 
शहर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी विनोद मरांडी कई मामलों में वांछित चल रहे थे। फिलहाल जिला पुलिस को गुरारू थाने में जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने के मामले में वादी के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस को सुधीर वर्मा उर्फ विनोद मरांडी की तलाश थी। सम्बंधित मामले में आदित्य कुमार अधिवक्ता ने 2022 में केस दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए एफआइआर में आदित्य कुमार का कहना है कि उनके पिता ने गुरारू के मकान का एग्रीमेंट सुधीर वर्मा उर्फ विनोद मरांडी के नाम किया था लेकिन करार के मुताबिक जब रुपए नही दिए तो रजिस्ट्री करने से हम लोग इंकार कर दिया। इसके विरोध में विनोद मरांडी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कोर्ट के बाहर इंतजार करती रही पुलिस 
सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर पंकज कुमार का कहना है कि गुरारू में दर्ज मामले में विनोद मरांडी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोर्ट के बाहर तैनात थी। सूचना थी कि विनोद मरांडी कोर्ट में आने वाला है। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed