फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police investigating murder in Congress MLA house, MLA relative charged for murder in bihar

Bihar News : कांग्रेस विधायक के घर में युवक की संदिग्ध मौत; करीबी रिश्तेदार पर हत्या का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 08:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Oct 2023 08:37 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार के कांग्रेस विधायक के घर से एक युवक की लाश बरामद हुई है। मौत कैसे हुई है यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल कांग्रेस विधायक के घर से लाश मिलने को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar Police investigating murder in Congress MLA house, MLA relative charged for murder in bihar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कांग्रेस विधायक के घर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मामला नवादा जिला के हिसुआ अंतर्गत नरहट का है जहां की विधायक नीतू सिंह के घर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान पियूष सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के द्वारा FSL और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। विधायक का कहना है कि 25 अक्टूबर से उनका आवास खाली पड़ा था और उसमें विधायक नीतू सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।  फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हत्या का आरोप विधायक के संबंधी पर 
परिजनों का कहना है कि नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का संयुक्त परिवार है और लाश उनकी गोतनी जो कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद आभा सिंह हैं, उनके आवास से बरामद हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय युवक पियुष सिंह के रूप में की गई है, जो रिश्ते में आभा सिंह का जाउत लगता है। परिजनों ने हत्या का आरोप आभा सिंह के बेटे गोलू सिंह पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के रिश्तेदार के घर से शव बरामद 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे के बाद पीयूष सिंह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह के बेटे गोलू सिंह से मिलने उसके घर पर गया था। शनिवार तक गोलू सिंह जब घर वापस नहीं आया तब परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी पियूष का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। खोजने के दौरान किसी ने बताया कि पियूष गोलू से मिलने उसके घर गया था। इस जानकारी के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना नरहट थाने को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिंह के घर के एक कमरे का ताला तोड़ दिया, जहां पुलिस को खून से लथपथ एक लाश मिली। परिजनों ने लाश की पहचान पीयूष सिंह के रूप में की।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि नरहट पुलिस ने शनिवार की शाम लगभग 4 बजे कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के आवास पर लाश होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, जहां तलाशी के दौरान गोलू सिंह के कमरे से पियूष सिंह का शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम और एफएससीएल की टीम को भी बुलाया गया। घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed