फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police: Inspector dies in Begusarai, tried to stop liquor smuggler, crushed to death by car

Bihar Police : बेगूसराय में दारोगा की हत्या; शराब तस्कर ने बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को कार से कुचल डाला

Wed, 20 Dec 2023 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Dec 2023 07:59 AM IST
सार

बेगूसराय एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रही है। बेगूसराय एसपी ने शराब तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Bihar police: Inspector dies in Begusarai, tried to stop liquor smuggler, crushed to death by car
दारोगा खमास चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में दारोगा की शराब तस्करों ने हत्या कर दी। शराब तस्करों ने भागने के दौरान कार से दारोगा खामस चौधरी को कुचल दिया। इसमें उनकी मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रही है। बेगूसराय एसपी ने शराब तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भागने के दौरान शराब तस्कर में दारोगा को रौंदा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात नावकोठी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब की खेप ले जा रहा है। जानकारी पर कार्रवाई के लिए दारोगा खामस चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गई। रात के 12:30 बजे का समय ऑल्टो कार को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी को छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाकर दारोगा खामस चौधरी अपनी टीम के साथ वाहन जांच करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर दारोगा खामस चौधरी और होमगार्ड जवान को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। सिर में चोट लगने की वजह से दारोगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं होम गार्ड जवान की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar police: Inspector dies in Begusarai, tried to stop liquor smuggler, crushed to death by car
अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मी।। - फोटो : अमर उजाला

ऑल्टो कार के मालिक को पुलिस के किया गिरफ्तार 

इधर, घटना के बाद बेगूसराय के एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। आल्टो गाड़ी के मालिक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Bihar police: Inspector dies in Begusarai, tried to stop liquor smuggler, crushed to death by car
घायल होमगार्ड जवान। - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड जवान ने कहा- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
घायल होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव ने कहा कि देर रात करीब 12 बजे दारोगा खामस चौधरी समेत चार लोग छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि गश्ती के दौरान तेज रफ्तार कार ने मुझे और साहब को टक्कर मार दिया। इसमें साहब की मौत हो गई। वहीं मृत दारोगा खमास के बेटे गौरव ने बताया कि हमलोग मधुबनी के रहने वाले हैं। बुधवार अहले सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि पिता की तबीयत खराब हो गई है। यहां आने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। गौरव ने कहा कि हमलोग चार भाई-बहन (तीन) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed