{"_id":"640e778926494dc3060df234","slug":"bihar-police-has-so-far-failed-to-find-dr-sanjay-kumar-a-relative-of-up-adg-law-and-order-prashant-kumar-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रिश्तेदार को खोजने में बिहार पुलिस नाकाम, पटना में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रिश्तेदार को खोजने में बिहार पुलिस नाकाम, पटना में आक्रोश
Mon, 13 Mar 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:38 AM IST
सार
डॉ. संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एनएमसीएच के डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों में आक्रोश गहरा रहा है। आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला।
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार को खोजने में बिहार पुलिस अबतक नाकाम रही है। राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फार्माकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. संजय कुमार एक मार्च से लापता हैं। पत्रकार नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उनकी पत्नी ने बताया है कि डॉ. संजय यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और यूपी कैडर की आईएएस डिंपल वर्मा के रिश्तेदार हैं। वह घर से मुजफ्फरपुर के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।
डॉ. संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एनएमसीएच के डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों में आक्रोश गहरा रहा है। आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले से ध्यान भटकाने में लगी है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।
विज्ञापन
डॉ. संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एनएमसीएच के डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों में आक्रोश गहरा रहा है। आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले से ध्यान भटकाने में लगी है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।
विज्ञापन