फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in patna,Child's body recovered from pond.

Bihar News : दस दिन से लापता लड़के का शव पोखर से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

Bihar : घर के पास खेलने के दौरान 15 साल का एक लड़का अचानक लापता हो गया। काफी ढूंढने पर भी जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया तब परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। और अब  जलकुम्भी से भरे पोखर में उसकी लाश मिली है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in patna,Child's body recovered from pond.
मृतक मोनू कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दस दिन से लापता नाबालिक बच्चे का शव पुलिस ने पानी भरे जलकुंभी से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के कहार टोला का है। बताया जा रहा है कि नाबालिक पिछले 23 जनवरी से लापता था। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का मान रही है। दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कहार टोला निवासी मोनू कुमार (15) पिछले 23 जनवरी से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों को मोनू कुमार का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मनेर थाने में मोनू के लापता होने का मामला (58 / 24) दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोनू को खोजने का काफी प्रयास किया। इसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की सराय बधार में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जलकुंभी से युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। जलकुंभी से निकल गए शव की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले 23 जनवरी से अपने घर से लापता था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि मोनू कुमार की हत्या करने के बाद उसके शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया है। घटना के संबंध में मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मोनू कुमार के शरीर पर बाहरी किसी तरह के जख्म प्रतीत नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मोनू कुमार के मौत के कारणों से पर्दा हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed