फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in Gopalganj,criminals murdered court Munshi.bihar news hindi

Bihar News : कोर्ट जा रहे मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jan 2024 04:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Jan 2024 04:18 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार में बेखौफ अपराधियों ने कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने मुंशी को उस समय गोली मारी जब वह अपने घर से कोर्ट आ रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in Gopalganj,criminals murdered court Munshi.bihar news hindi
अपराधियों ने गोपालगंज कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्म चौक की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मुंशी सुजीत कुमार अपने घर से कोर्ट जा रहे थे, तभी शहर के बीच में ब्रह्म चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने उसके कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही मुंशी सुजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


कोर्ट जाने के क्रम में मारी गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह 10.15 बजे ताईद सुजीत कुशवाहा अपनी ड्यूटी पर गोपालगंज कोर्ट जा रहे थे। अभी वह शहर के बंजारी मोड़ पर पहुंचे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके कनपटी पर गोली मार दी, जिसमें सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोग सुजीत कुशवाहा को अस्पताल पहुंचाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर कोर्ट में वकीलों और कोर्ट कर्मियों में काफी आक्रोश था। सभी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच हुई इस हत्या से शहरवासियों में खौफ कायम है।
विज्ञापन


पूर्व से था विवाद 
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का कहना है कि सुजीत कुशवाहा से कुछ लोगों का पूर्व से विवाद चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सुजीत की हत्या इसी विवाद के कारण हुई हो। ऐसे में पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने तत्काल एक टीम का गठन किया है। टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed