फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime, Jewelers son kidnapped, 20 lakh ransom demanded, dead body found

Bihar : ज्वेलर के बेटे को अगवा कर मार डाला; नौंवी के छात्र को स्कूल से किसी ने बुलाया, 20 लाख की फिरौती मांगी

Fri, 13 Oct 2023 09:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Oct 2023 09:01 AM IST
सार

अपहरण में शामिल तीन अपराधियों को हिरासत में लेने के बावजूद नौवीं कक्षा के छात्र को बचा नहीं पाई। शुक्रवार सुबह छात्र की लाश चनपटिया स्टील प्लांट के पीछे मिली तो लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime, Jewelers son kidnapped, 20 lakh ransom demanded, dead body found
अपहृत छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में ज्वेलरी शॉप के मालिक के बेटे आशीष कुमार (14) की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले उसका अपहरण किया फिर ज्वेलर नगर नारायण साह से 20 लाख की फिरौती मांगी थी। अपराधियों ने कैश नहीं देने पर हत्या की भी धमकी थी। इसके बाद ज्वेलर ने पुलिस से बच्चे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन, इन सब के बावजूद नौवीं कक्षा के छात्र को बचा नहीं पाई। शुक्रवार सुबह छात्र की लाश  चनपटिया स्टील प्लांट के पीछे मिली तो लोग दंग रह गए। देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई। घटना कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा इलाके की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने अनुसार, इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य जो भी दोषी होंगे उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ही आशीष का अपहरण हुआ
पुलिस जांच में पता चला कि अपराधियों ने बुधवार को ही आशीष का अपहरण किया गया था।  शाम सात बजे छात्र के पिता नग नारायण साह से फोन पर 20 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। मामले की सूचना बच्चे के पिता ने कुमारबाग ओपी की पुलिस को दी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही जिस नंबर से फिरौती मांगी गई, उसकी जांच की गई तो पता चला कि सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन की है। 

बैग और साइकिल स्कूल से ही बरामद
बेतिया एसडीपीओ महताब आलम ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।  आशीष के भाई भोला कुमार ने कहा कि आशीष बुधवार को कुमारबाग हाईस्कूल में गया था। इसके बाद किसी ने उसे बुलाया और वह उससे मिलने गया ऐसी बात सामने आ रही है। छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा, जिसके बाद खोज शुरू की गई तो उसका बैग और साइकिल स्कूल में मिला। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed