फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police failed to control crime, excise constable attacked by liquor smuggler gang at begusarai Station

Bihar News : बेगूसराय स्टेशन के पास सिपाही पर बदमाशों ने बाइक चढ़ाई; शराब तस्करी रोकने के प्रयास पर किया हमला

Mon, 06 Nov 2023 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Nov 2023 09:21 AM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : शराबबंदी में शराब की खेप ट्रेन से बेगूसराय स्टेशन आने की सूचना को पक्का करने के लिए पहुंचे उत्पाद विभाग के सिपाही को शराब तस्करों के गिरोह ने घेर लिया। चकमा देने के लिए एक साथ कई बाइक फुल एक्सरेलेटर लेकर सिपाही पर चढ़ा दी।

विज्ञापन
Bihar police failed to control crime, excise constable attacked by liquor smuggler gang at begusarai Station
घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में शराब तस्कर बिल्कुल ही बेखौफ हो चुके हैं। सरेआम शराब की तस्करी करने बाज नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं इन तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वह पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे हैं। रविवार देर रात ट्रेन से शराब उतारने की सूचना पर उत्पाद पुलिस जब छापेमारी के लिए पहुंची तो तकरीबन 5 की संख्या में बाइक सवार शराब तस्करों ने उत्पाद पुलिस को ही जोरदार ठोकर मार दी और शराब के साथ मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


तस्करों ने सिपाही को टक्कर मारकर घायल किया
घटना नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय स्टेशन के समीप की है। घायल सिपाही दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है। शराब की एक खेप आने वाली है। इसी सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो तकरीबन 5 की संख्या में शराब तस्करों ने अचानक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो सिपाही दीपक कुमार के ऊपर बदमाशों ने बाइक चढ़ा दी।
विज्ञापन


एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तस्करों का काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन, तस्कर फरार हो गए। इधर, बाइक की टक्कर से घायल हुए सिपाही की हालत गंभीर है। मौजूद स्थानीय लोगों ने ससमय सदर अस्पताल पहुंचा दिया। दीपक कुमार का इलाज चल रहा है। वहीं बेगूसराय पुलिस का कहना है कि नाकेबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ चल रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed