{"_id":"65252f55314a383718061725","slug":"bihar-police-failed-to-control-crime-even-in-patna-five-lacs-snatching-from-ex-govt-employee-in-secretariat-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार सरकार का सचिवालय भी सुरक्षित नहीं; बैंक से निकलते ही बाइक सवार अपराधी पांच लाख छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार सरकार का सचिवालय भी सुरक्षित नहीं; बैंक से निकलते ही बाइक सवार अपराधी पांच लाख छीनकर भागे
Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
Bihar Crime : पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक से निकलते ही पांच लाख रुपये लूट लिए। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सेवानिवृत शख्स से पांच लाख रुपये छिनतई कर फरार हो गये। घटना सचिवालय थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि एसबीआई से रुपया निकाल कर जैसे ही बैंक परिसर से आगे बढे, एक बाइक पर सवार दो अपराधी रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। पीड़ित शख्स सूर्य कुमार गुप्ता हैं जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के जहाजी कोठी के रहने वाले हैं। वह पंचायती राज्य से सेवा निवृत हैं।
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में सूर्य कुमार गुप्ता ने बताया कि आज दोपहर में सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित SBI बैंक से पांच लाख रुपया निकालकर अपने घर की ओर निकले। गेट से आगे बढ़ते ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये और बाइक पर पीछे वाले अपराधी बैग छिनकर फरार हो गया। काफी चीखने चिल्लाने के भी कोई असर नहीं हुआ और इस तरह अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन
बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब
पीड़ित सूर्य कुमार गुप्ता ने तुरंत घटना की जानकारी सचिवालय थाना को दी। पुलिस के कहने पर सूर्यकुमार गुप्ता ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ किया। पीड़ित सूर्यकुमार ने बताया कि जब वह थानाध्यक्ष के साथ बैंक पहुंचे और सीसीटीवी दिखाने को कहा तब बैंक प्रबंधक ने कहा कि बैंक में कैमरा काम नहीं कर रहा है। इस वजह से बैंक के अंदर का फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अब पुलिस को सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज की आस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त की जाएगी और फिर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।