फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control aanganwadi workers-cooks, clash during protest near bihar vidhan sabha patna

Bihar News : प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से पुलिस की झड़प, कई बेहोश; विधानसभा के पास पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाएं

Tue, 07 Nov 2023 11:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Nov 2023 11:38 AM IST
सार

पांच सूत्री मांगों को विधानसभा घेराव करने जा रहीं सेविकाओं को प्रदर्शन को रोकने के लिए पटना प्रशासन और पुलिस ने बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस कारण अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control aanganwadi workers-cooks, clash during protest near bihar vidhan sabha patna
डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी सेविकाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और रसोइया सड़क पर उतर गईं। यह लोग एक साथ पटना के तीन जगह गर्दनीबाग, आर ब्लॉक और डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शन करने लगीं। अपनी पांच सूत्री मांगों को विधानसभा घेराव करने जा रहीं सेविकाओं को प्रदर्शन को रोकने के लिए पटना प्रशासन और पुलिस ने बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस कारण अफरातफरी मच गई। इसमें कई सेविकाएं चोटिल हो गई और कुछ बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सेविका संघ की उपाध्यक्ष का सिर फट गया
कुछ देर बाद हजारों सेविकाएं प्रदर्शन करने के लिए डाक बंगला चौराहा पहुंच गईं। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कुछ महिला सेविकाएं चोटिल हो गईं। महिला पुलिस की लाठी से मुजफ्फरपुर से आई आंगनबाड़ी सेविका संघ की उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी का सिर फट गया, जिस कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई
इधर, आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से अब एक साथ तीन लोकेशन पर बवाल से पटना की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। कई जगह जाम लग गए। पटना जंक्शन  गांधी मैदान, गांधी मैदान से जंक्शन, इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड से डांकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, आरब्लॉक, गर्दनीबाग समेत कइ जगह आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 

Bihar Police failed to control aanganwadi workers-cooks, clash during protest near bihar vidhan sabha patna
आंगनबाड़ी सेविकाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हमलोगों को सरकारी कर्मचारी दर्जा तत्काल दिया जाए
इधर, प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि हमलोग कफन बांधकर आएं हैं। सम्मानजनक मानदेय नहीं मिला तो 10 नवंबर के बाद डेला डालो घेरा डालो अभियान के तहत आंदोलन करेंगे। मुंगेर से आई मालती सिंह ने कहा कि हमलोगों को सरकारी कर्मचारी दर्जा तत्काल दिया जाए है। अगर यह नहीं देंगे तो सेविकाओं को 25 हजार प्रति माह और रसोईया को 18 हजार वेतन दिया है। हमलोगों पिछले कई साल से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन बिहार सरकार इस पर ध्यान नहीं है। बिहार की ढाई लाख सेविका की यह मांग है कि सरकार हमलोगों की सारी मांगों को पूरा करे। 

Bihar Police failed to control aanganwadi workers-cooks, clash during protest near bihar vidhan sabha patna
पटना में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी सेविकाएं। - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव ने हमें धोखा दिया
डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शन कर रहीं सेविकाओं ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो मानदेय डबल कर देंगे। हमने कोरोना काल में मौत को सामने देखकर काम किया गया है। अभी सेविकाओं को 5,950 रुपए और सहायिका को 2700 रुपये सैलरी के तौर मिल रहे हैं। इससे परिवार नहीं चलेगा। महागठबंधन की सरकार बनी तो हमें लगा कि तेजस्वी यादव अपना वादा पूरा करेंगे। लेकिन, उन्होंने हमें धोखा दिया है। प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed