फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed in Nitish Kumar home district, one man shot dead in Nalanda, alcohol ban bihar news fact

Bihar News : सीएम नीतीश के नालंदा में नशेड़ी की दबंगई देख लोग दंग; अंधाधुंध फायरिंग की, बचने पर भी युवक की मौत

Tue, 28 Nov 2023 08:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 Nov 2023 08:38 AM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी पुलिस न तो नशेड़ियों की मनमानी रोक पा रही है और न अपराधियों का मनोबल नियंत्रित कर पा रही है। दर्जनभर राउंड अंधाधुंध फायरिंग से लोग इधर-उधर भाग गए, वरना कितने मरते- अंदाजा नहीं।

विज्ञापन
Bihar Police failed in Nitish Kumar home district, one man shot dead in Nalanda, alcohol ban bihar news fact
अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओली बीघा गांव का है। मृतक की पहचान ओली बीघा गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद के (22) वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गई है। देर रात पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन


घर के सामने मार दी गोली 
मृतक के भाई शंभू कुमार ने बताया कि उनका भाई घर के दरवाजे के पास ही बैठा हुआ था। तभी गांव के कुछ बदमाश उनके दरवाजे पर नशे की हालत में आए और गोली चला दी। गोली उनके भाई के गले में लगकर आर पार हो गई, जिस कारण घटनास्थल पर ही निरंजन की मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि बदमाश दबंग प्रवृत्ति के हैं और वह अपना दबदबा स्थापित करना चाहते हैं। यही वजह है कि नशे की हालत में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण फायरिंग से बचने के लिए अपने-अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस जारी करते हुए कहा कि मृतक के परिजन द्वारा घटना में कुछ लोगों की संलिप्तता बतायी जा रही है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है तथा घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच अग्रेतर अनुसंधान में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed