फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed in crime control, Widow women shot dead in patna bihta near iit patna bihar news

Bihar News : अब महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत; जहां आईआईटी पटना, उसी इलाके में हुई है यह वारदात

Fri, 05 Jan 2024 02:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 05 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

Bihar Police : पुलिस का इकबाल कहीं नहीं बचा लगता है। अब पटना में एक महिला पर अंधाधुंध फायरिंग कर जान ले ली। बाइक सवार अपराधियों ने विधवा महिला को क्यों मारा, इस सवाल के जवाब में संपत्ति हासिल करने का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Bihar Police failed in crime control, Widow women shot dead in patna bihta near iit patna bihar news
इसी थाना क्षेत्र में हुई घटना, अपराधियों की बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना में तीन अपराधियों ने एक महिला को शुक्रवार को दिन दहाड़े उनके घर के बाहर गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद हड़बड़ाहट में भागने के चक्कर में अपनी बाइक छोड़कर अपराधी वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों के मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही अपराधियों के बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद का मामला बता रही है। घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमान नेका कहना है कि घटना के बाद एसएफएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घर के पास मारी गोली 
मृतका की पहचान  कंचनपुर निवासी रूना देवी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि रूना देवी अपने घर बिहटा के पावर हाउस स्टेशन के पास बैठी थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और दनादन उस महिला पर फायर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े जिसे देखकर अपराधी अपनी बाइक (BR01EY/7798) को वहीं छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन


पुलिस कह रही है आपसी जमीनी विवाद के कारण हुई है हत्या 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अपराधियों के बाइक को जप्त कर लिया। घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि रुना देवी के पति का देहांत पूर्व में ही हो चुका है। उनके पास कुछ जमीन थी, जिसपर उनके परिवार के कुछ लोगों की नजर उसपर लगी हुई थी। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उस जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में ही महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed