फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police faied again,samastipur deputy mayor husband shot dead in bihar news hindi

Bihar News : दिनदहाड़े डिप्टी मेयर के पति की हत्या, अपराधियों ने तीन गोली मारी; विरोध में हाईवे पर बवाल

Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

Samastipur News: अपराधियों ने डिप्टी मेयर के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी उन पर हमला हुआ था जबकि पुलिस का कहना है कि उस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
bihar police faied again,samastipur deputy mayor husband shot dead in bihar news hindi
डिप्टी मेयर के पति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े डिप्टी मेयर के पति की गोली मारक हत्या कर दी। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण महतो सुबह वह पैदल ही स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान के पास चाय दुकान पर पूर्व से एक बाइक पर तीन अपराधी बैठे थे। अरुण महतो जैसे ही चाय दुकान के पास पहुंचे, वैसे ही अपराधी ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


कमर में तीन गोली लगी है 
आसपास के लोगों का कहना है कि अपराधियों ने दनादन उनपर फायर किया। इसमें उनके कमर में तीन गोली लगी थी। आननफानन में स्थानीय लोग उन्हें तुरंत रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

bihar police faied again,samastipur deputy mayor husband shot dead in bihar news hindi
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रोसड़ा-बेगूसराय पथ को जाम कर दिया है जिससे राहगीरों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। आक्रोशित लोगों हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनका कहना था कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारियाें ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने उन्हें अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
 

bihar police faied again,samastipur deputy mayor husband shot dead in bihar news hindi
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले भी हुआ था हमला 
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण कुमार पर तीन दिन पहले भी दलसिंहसराय रेलवे गुमटी पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। हालांकि उस दिन अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया था और अरुण महतो बाल-बाल बच गए थे। रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार का कहना है कि तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है। उन्होंने कहा कि घटना के क्या कारण है? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस उन कारणों को और उन अपराधियों की तलाश के लिए उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दलसिंहसराय के रेलवे गुमटी पर अपराधियों के द्वारा उनपर किए गये हमले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed