फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police entered the brides bedroom in the middle of the night, know what happened then

बिहार: वारंटियों ऐसी कैसी तलाश? आधी रात दुल्हन के बेडरूम में घुसी पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

Fri, 11 Feb 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Feb 2022 08:46 AM IST
सार

घटना सासाराम जिले के लखनु सराय मोहल्ले में हुई। खबरों के अनुसार नगर थाना की पुलिस हत्या के मामले में फरार वारंटी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस जवान एक मकान की छत के रास्ते से आरोपी के मकान में जाने की बजाए उसके पड़ोसी के घर में प्रवेश कर गए। 
 

विज्ञापन
Bihar: Police entered the brides bedroom in the middle of the night, know what happened then
बेडरूम में तलाशी के दौरान सहमी दुल्हन - फोटो : video grab

विस्तार

बिहार के सासाराम जिले से हैरान करने वाली खबर आई है। वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस आधी रात के एक विवाह वाले घर में घुस गई। इतना ही नहीं पुलिस के जवान दुल्हन के बेडरूम में भी घुसकर तलाश करने लगे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


घटना सासाराम जिले के लखनु सराय मोहल्ले में हुई। खबरों के अनुसार नगर थाना की पुलिस हत्या के मामले में फरार वारंटी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस जवान एक मकान की छत के रास्ते से आरोपी के मकान में जाने की बजाए उसके पड़ोसी के घर में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिस घर में पुलिस घुसी वह विवाह वाला घर था और वहां कई मेहमान व महिलाएं मौजूद थीं। अचानक पुलिस को देख सभी घबरा गए। घर मालिक ने पुलिस जवानों के इस तरह घुसने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि कहासुनी के बीच जवानों ने घर के मालिक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।

दुल्हन का कमरा खुलवाया
पीड़ितों की सबसे बड़ी आपत्ति यह है कि जवानों ने नई नवेली दुल्हन का बेडरूम खुलवाकर तलाशी ली। पुलिस जवानों की इस हरकत से दुल्हन घबरा गई। वह डर के मारे दुबक गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।


वीडियो में मारपीट करते दिख रही पुलिस
घटना का वीडियो बनाकर पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया में साझा किया और पुलिस के रवैये पर सख्त ऐतराज जताया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस जवान किस तरह से दुल्हन के सामने घर के लोगों से धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं। यह वीडियो दो दिन पूर्व का बताया गया है। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की सचाई का दावा नहीं करता है। 

महिलाओं ने किया पुलिस से विवाद
पीड़ित परिवार की सदस्य सुमित्रा देवी के अनुसार जब हम लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो हमसे पुलिस जवानों ने धक्का-मुक्की और छीना झपटी की। उन्होंने देर रात महिलाओं व दुल्हन के कमरे में पुलिस के घुसने पर विरोध दर्ज कराया। घटना को लेकर बिहार पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed