फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Criminals Two lakhs looted from agency's gas warehouse in Muzaffarpur.bihar police

Bihar Police : मुजफ्फरपुर में मच गई सनसनी; इस एजेंसी के गैस गोदाम में हथियारबंद अपराधियों ने दो लाख लूटे

Fri, 08 Sep 2023 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Sep 2023 09:18 PM IST
सार

Bihar News : आधा दर्जन अपराधियों ने शुक्रवार देर शाम मुजफ्फरपुर में सनसनी फैला दी। अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र में एक एजेंसी के गैस गोदाम में जमकर लूटपाट मचाई। अपराधी दो लाख रुपये से ज्यादा अपने साथ लेकर गए।

विज्ञापन
Bihar Police: Criminals Two lakhs looted from agency's gas warehouse in Muzaffarpur.bihar police
घटनास्थल पर जुटे कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में शाम ढलते ही बेखौफ अपराधियों ने गैस गोदाम पर हमला कर लगभग दो लाख रुपये लूट लिये। घटना सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव का है। घटना के संबंध में गैस गोदाम के कर्मियों का कहना है कि हथियार से लैस अपराधी अचानक गोदाम पर धमक पड़े। गोदाम में घुसते ही उनलोगों ने पहले कर्मियों को बंधक बना लिया और फिर जमकर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने काउंटर में रखे करीब 2 लाख रुपये लूट लिये। गैस गोदाम के कर्मियों ने घटना की तत्काल सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित, सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


ग्राहक बनकर पहुंचे थे अपराधी:
गैस गोदाम के कर्मियों का कहना है कि गोदाम के अंदर तीन पुरुष और एक महिला थे। महिला अंदर खाना बना रही थी। जबकि, ये लोग अंदर काम कर रहे थे। गोदाम का गेट बंद था। अचानक से गेट खटखटाने की आवाज आई। एक कर्मी गया। पूछा क्या बात है...अपराधियों ने कहा कि सिलेंडर लेना है। जरूरी है। गैस खत्म हो गया। इसपर कर्मी ने कार्ड मांगा। तो अपराधियों ने कहा कि कार्ड नहीं है। बहुत जरूरी है। दे दीजिए। कर्मी ने जैसे ही गेट खोला अपराधियो ने हथियार तान दिया। उसे कब्जे में लेते हुए अंदर घुस आये।
विज्ञापन


महिला समेत 4 कर्मियों को बनाया बंधक
कर्मियों का कहना है कि अपराधियों की संख्या लगभग आठ से दस थी। गोदाम में घुसते ही अपराधी गोदाम के भीतर काम कर रहे महिला समेत 4 कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद रुपए की मांग करने लगे। शोर मचाने और रुपए नही देने पर गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। कैश काउंटर में रखा दो लाख रुपये लूट लिए। फिर जाते जाते कर्मियों से भी 1000 रुपए लूट लिए। इसके बाद गोदाम के बाहर से गेट को लगाकर बाइक से मादापुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने कहा -अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है 
घटना के संबंध में एएसपी नगर अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दो लाख के करीब लूट की बात बताई गई है। घटना के संबंध में कर्मियों से जानकारी ली गई है। अपराधियो को चिह्नित करने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed