फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Criminal killed in police encounter in Gopalganj: One STF jawan also shot

Bihar Police: बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड अपराधी को मार गिराया, एनकाउंटर के दौरान STF के जवान को भी लगी गोली

Sat, 08 Feb 2025 08:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 08:39 AM IST
सार

Bihar Police: बिहार पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था।

विज्ञापन
Bihar Police: Criminal killed in police encounter in Gopalganj: One STF jawan also shot
कुख्यात मनीष यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार मध्य रात्रि इनामी कुख्यात मनीष यादव को एसटीफ और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मार गिराया है। इधर, अपराधी की लगी गोली से एक एसटीफ का जवान भी घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल जवान की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास की बताई जा रही है। रामपुर खुर्द गांव में हुए इस एनकाउंटर में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

विज्ञापन

50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वह कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। उस पर गोपालगंज जिले में कई हत्या के मामले दर्ज थे। मुखिया अरविंद यादव की हत्या के बाद गोपालगंज एसपी ने उस पर ₹50000 का इनाम रखा था। अपराधी मनीष यादव गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था ।
विज्ञापन

बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग
मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए ‘बाबू गैंग’ के नाम से गैंग खड़ा किया है। ‘बाबू गैंग’ में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को ‘बाबू गैंग’ के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार ‘बाबू गैंग’ के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Police: Criminal killed in police encounter in Gopalganj: One STF jawan also shot
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
‘बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग
मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए ‘बाबू गैंग’ के नाम से गैंग खड़ा किया है। ‘बाबू गैंग’ में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को ‘बाबू गैंग’ के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार ‘बाबू गैंग’ के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed