{"_id":"66ac7a146b104b107908dadb","slug":"bihar-police-constable-dies-in-road-accident-in-patna-condition-of-another-is-critical-bihar-crime-news-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा, बिहार पुलिस के एक जवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा, बिहार पुलिस के एक जवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 02 Aug 2024 11:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:47 AM IST
सार
बीएसएपी के जवान राजकुमार थापा ने बताया कि हमलोग एक महीने की ट्रेनिंग रिफ्रेशर कोर्स करके जमालपुर से शुक्रवार की सुबह अपने बीएसएपी जवानों के साथ बाइक से पटना अपने कैंप वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में तेज रफ्तार वाहन ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल से जा रहे बीएमपी जवान को कुचल दिया। इस हादसे में एक जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरे जवान की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वह फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फतुहा थाना के भिखुआ पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार को एक स्कूटी से दो बीएमपी एक के जवान जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने दोनों जवान को कुचल डाला। घायल अवस्था में दोनों जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों में इलाज के दौरान एक जवान को घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान धनराज क्षेत्री के 42 वर्षीय पुत्र राज कुमार क्षेत्री झारखंड के रामगढ़ निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायल जवान दीपक प्रधान बताया गया है जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
बीएसएपी के जवान राजकुमार थापा ने बताया कि हम लोग एक महीने की ट्रेनिंग रिप्रेसर कोर्स करके जमालपुर से शुक्रवार की सुबह अपने बीएसएपी जवानों के साथ बाइक से पटना अपने कैंप वापस लौट रहे थे। दीपक प्रधान पटना बख्तियारपुर रोड से स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही फतुहा के भिखूआ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात हाईवा ने उनके स्कूटी में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर जा गिरी। जिससे मौके पर ही राजकुमार छेत्री की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे जवान दीपक प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं फतुहा पुलिस ने मृतक जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। वही इस मामले में थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि ये सभी जमालपुर से पटना लौट रहे थे। पटना के भीखुआ के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से स्कूटी में धक्का मार दिया।
विज्ञापन