{"_id":"66828f5580e1974abe05783a","slug":"bihar-police-bihar-police-constable-accused-of-sexual-exploitation-reneges-on-promise-of-marrying-a-minor-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : नाबालिग ने गिरफ्तार करा दिया बिहार पुलिस के सिपाही को, शादी के वादे पर तबाह कर दी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : नाबालिग ने गिरफ्तार करा दिया बिहार पुलिस के सिपाही को, शादी के वादे पर तबाह कर दी जिंदगी
Mon, 01 Jul 2024 05:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:18 PM IST
सार
Bihar : बिहार में तैनात सिपाही पर एक नाबालिग ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को उसके नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर मेरे साथ यौन शोषण किया अब अब शादी करने से मुकर रहा है। आरोप बिहार पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल पर लगा है। पीड़िता ने न्याय के लिए अब महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया है। महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया झूठा प्रेम
पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन दिया, जिसमें उसने लिखा है कि नवादा में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का यौन शोषण किया है। आरोपी सिपाही विवेकानंद पासवान मुंगेर जिले का रहने वाला है, जो वर्तमान में नवादा जिला पुलिस केंद्र में कार्यरत है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को उसके नाबालिग होने की बात भी पता थी. इसके बावजूद उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ कई बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
महिला थाना की थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिपाही विवेकानंद पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन