फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police arrested a young man who fired after cutting a cake with a pistol on his birthday

Bihar: जन्मदिन पर पिस्टल से काटी केक, फिर की फायरिंग, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 05:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Apr 2023 05:27 PM IST
सार

पटना में जन्मदिन के मौके पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाना युवक को अब महंगा पड़ गया है। फायरिंग करता हुआ वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Bihar: Police arrested a young man who fired after cutting a cake with a pistol on his birthday
पिस्टल से केक काटते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में जन्मदिन के मौके पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाना युवक को अब महंगा पड़ गया है। फायरिंग करता हुआ वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो के  हाथ लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि दानापुर निवासी शिवकुमार ने पिछले 3 अप्रैल को पीपा पुल के पास जन्मदिन का पार्टी मनाया था। जन्मदिन की पार्टी यादगार हो इसके लिए उनलोगों ने बर्थडे का केक अपनी पिस्तौल से काटा। फिर अपने साथियों के साथ डीजे के अश्लील भोजपुर गीतों पर जमकर डांस करने लगे। इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग की गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया वायरल
 जन्मदिन की पार्टी में भोजपुरी गानों के धुन पर डांस करते हुए ये लोग पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग करने लगे। किसी ने उस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही दानापुर पुलिस प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में यह बात सामने आई कि पिछले 3 अप्रैल को दानापुर के ही कुछ युवकों द्वारा पीपा पुल के पास बर्थडे पार्टी मनाया गया था। जिसमें जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए शिव कुमार नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई 
पटना पुलिस का कहना है कि प्रशासन लगातार हर्ष फायरिंग के लिए लोगों को मना कर रही है लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं हैं। पुलिस के अनुसार बर्थडे पार्टी में जिस तरह से हर्ष फायरिंग की गई है वह बिल्कुल ही कानून के खिलाफ है और जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed