फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police accused of demolishing nine huts in West Benga Malda

Bihar Police: बिहार पुलिस पर मालदा में नौ झोपड़ियां गिराने का आरोप, सियासत भी तेज

Sun, 22 May 2022 02:31 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा/ कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा/ कटिहार Published by: अजय सिंह Updated Sun, 22 May 2022 02:31 PM IST
सार

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि गांव और इलाका पश्चिम बंगाल में आता है, बिहार सड़क की दूसरी ओर है। अचानक बिना किसी उकसावे के बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल की तरफ की झोपड़ियों को ढहा दिया है।

विज्ञापन
Bihar Police accused of demolishing nine huts in West Benga Malda
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अंतरराज्यीय सीमा से लगी नौ झोपड़ियों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया। साथ ही अभियान का विरोध करने पर महिलाओं समेत कई लोगों की पिटाई भी की। मालदा जिला प्रशासन ने दावा किया कि घटना हरिश्चंद्रपुर 2 ब्लॉक के सदलीचक ग्राम पंचायत इलाके में शुक्रवार रात को घटी और झोपड़ियों को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। यह स्थान दोनों राज्यों के बीच की सड़क पर पश्चिम बंगाल की तरफ है।

विज्ञापन


मालदा के जिला मजिस्ट्रेट राजर्षि मित्रा ने बताया कि तीन परिवारों के नौ घरों को गिरा दिया गया है। उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और इस मामले पर बिहार के कटिहार जिला प्रशासन के साथ चर्चा की गई है। जिन लोगों की झोपड़ियां तोड़ी गई हैं उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि वे पीढ़ियों से सरकारी जमीन पर रहते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक गणेश प्रामाणिक ने बिहार के पुलिसकर्मियों को रिश्वत देकर घरों को ढहाने की कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन


एक प्रभावित व्यक्ति ने बताया कि हम खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं और बारिश में भीग रहे हैं और खाना नहीं खाया है क्योंकि बिहार पुलिस ने हमारे झोपड़ी को नष्ट कर दिया है। हमें मदद की जरूरत है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि यह गांव और मौजा पश्चिम बंगाल के भीतर आता है। बिहार सड़क के दूसरी तरफ है। अचानक बिना किसी उकसावे के बिहार पुलिस ने इन झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि ये गरीब लोग दशकों से यहां रह रहे हैं। मुझे पता चला है कि जिस जमीन पर ये ध्वस्त झोपड़ियां खड़ी थीं, वहां कुछ टीएमसी सदस्यों की जमीनें हैं और वे चाहते थे कि क्षेत्र को साफ किया जाए और बिहार पुलिस को रिश्वत दी। 


हालांकि, हरिश्चंद्रपुर टीएमसी विधायक तजमुल हुसैन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। टीएमसी विधायक ने कहा कि जिस गणेश प्रमाणिक पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो टीएम के समर्थक हैं न की पार्टी में कोई पद पर आसीन हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed