फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Aadhaar Card found with Russian citizen, UID made in mamta banerjee bengal found in nalanda

Aadhaar Card : रूसी नागरिक के पास आधार; पश्चिम बंगाल के पते पर UID बनवा पूरा भारत घूमा, बिहार में पकड़ाया

Fri, 07 Jul 2023 12:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

Bihar News : टूरिस्ट वीजा पर कोरोना काल के पहले आया एक रूसी नागरिक 20 सितंबर 2021 तक भारत के लिए मिली एग्जिट परमिट में खेल कर न केवल पूरा भारत घूम रहा था, बल्कि पश्चिम बंगाल के पते का आधार कार्ड भी उसके पास है।

विज्ञापन
Bihar Police : Aadhaar Card found with Russian citizen, UID made in mamta banerjee bengal found in nalanda
रूसी नागरिक से पूछताछ करती नालंदा पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सबसे संवेदनशील माना जाने वाला पहचान पत्र आधार कार्ड रूसी नागरिक के पास! पश्चिम बंगाल के पते का यह आधार कार्ड उस शख्स के पास से बरामद किया गया है, जिसे किसी भी स्थिति में 20 सितंबर 2021 को भारत से लौट जाना था। वह एग्जिट परमिट में हेरफेर कर भारत में घूम रहा था। और तो और, पश्चिम बंगाल के पते का आधार कार्ड भी बनवा कर रखे हुए था। आधार असली है या नहीं, यह जांच का विषय है; लेकिन रूसी नागरिक के नाम-फोटो के साथ आधार रहना ही बड़ी बात है। पूरे भारत में घूम रहा यह शख्स अब बिहार में पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे नव नालंदा महाविहार के धम्म नालंदा विपश्यना केंद्र से हिरासत में लिया।  
विज्ञापन


90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था
इस मामले में थानेदारदिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नव नालन्दा महाविहार के प्रोफेसर डॉ दीपांकर लामा द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला कार्यालय विदेशी शाखा को सूचना दी गयी कि एक रूसी नागरिक आये हैं। इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय विदेशी शाखा के ओमप्रकाश की मदद से जांच पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि रूसी नागरिक अलेक्जेंडर तमित्रि चेकों 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से भारत के कोच्चि आया था। 90 दिन का टूरिस्ट वीजा दिया गया था। यह 21 जनवरी 2021 तक वैध था। इसी बीच कोरोना आ गया। भारत सरकार ने एग्जिट परमिट 30 सितंबर 2021 तक दी थी। इसके बाद भारत से जाने का निर्देश भी दिया गया था। इसके बाद वह अवैध रूप से भारत के कई राज्यों में समय बिता रहा था।
विज्ञापन


2 जुलाई को नव नालंदा महाविहार पहुंचा था
थानेदार ने बताया कि हिरासत में लिए गए रूसी नागरिक 2 जुलाई को नव नालंदा महाविहार में 10 दिवसीय विपश्यना शिविर में विपासना करने के लिए पहुंचा था। यहां पर  प्रक्रिया के तहत विपश्यना सेंटर के प्रोफेसर दीपांकर लामा के द्वारा सभी मूल डॉक्यूमेंट की मांग की। वह मूल डॉक्यूमेंट को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके पास डॉक्यूमेंट (वीजा एवं पासपोर्ट) की छाया प्रति थी। वहीं बंगाल का एक आधार कार्ड मिला है। महाविहार प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। थानेदार ने बताया कि हिरासत में लिए गए नागरिक ने वीजा से भी छेड़छाड़ की है। वर्ष 2021 को 2024 कर भटकाने का काम किया गया है। इस मामले में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी नागरिक को आधार कार्ड भी निर्गत नहीं की जाती है। ऐसे में प्रतीत होता है कि फर्जी तरीके से आधार कार्ड भी बनवाया है। मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि शर्मा बनकर रह रहा चीन का बैग हाउजे गिरफ्तार
नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आदि शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर ग्रेनो में रहने वले चीन के नागरिक बैग हाउजे को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए बैग हाउजे को वर्ष 2022 में पुलिस वीजा नहीं होने पर डिपोर्ट कर चुकी है। जिसके बाद वह दोबारा नेपाल के रास्ते ग्रेनो में आकर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed