फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: 4 arrested including CPO; Suspected of leaking constable recruitment paper, many documents found

Bihar Police: बिहार सरकार के अधिकारी समेत चार गिरफ्तार; सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने का शक, कई दस्तावेज मिले

Mon, 19 Aug 2024 08:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Aug 2024 08:29 AM IST
सार

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि सीपीओ से भी कई साक्ष्य मिले हैं। इस गिरोह में जितने भी लोग शामिल होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Police: 4 arrested including CPO; Suspected of leaking constable recruitment paper, many documents found
पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में सिपाही भर्ती परीक्षा से कुछ देर पहले ही एक अभ्यर्थी की सूचना पर पुलिस ने बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीपीओ) समेत चार लाेगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट, प्रवेश-पत्र समेत कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। इन चारों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा के अभ्यर्थियों प्रश्न पत्र साल्व कराने से संबंधित साठ-गांठ करने का आरोप है।
विज्ञापन

 

यह कार्रवाई सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार और एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें गोपालगंज के सीपीओ व नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा निवासी सुरेंद्र पासवान, थावे थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी व बिजली कंपनी अरार कार्यालय का एसबीओ रंजीत कुमार सिंह, कोचिंग सेंटर के शिक्षक महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले सूचना मिली कि सॉल्वर गैंग से जुड़े कुछ सदस्य सेंटर के इर्द गिर्द मंडरा रहे हैं। एक अभ्यर्थी की शिकायत पर पुलिस टीम का गठन कर नगर थाना क्षेत्र के अरार, फतहां, थाना रोड समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान पहले रंजीत सिंह और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के बाद मामले में संलिप्त सीपीओ सुरेंद्र पासवान को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनके पास से पुलिस ने सात-आठ अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट को जब्त किया है। वहीं, कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी बरामद किये गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं इस मामले में गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि सीपीओ से भी कई साक्ष्य मिले हैं। इस गिरोह में जितने भी लोग शामिल होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed